बिहार में मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना का लाभ अब कला, विज्ञान और वाणिज्य संकायों के बेरोजगार पुरुष और महिला स्नातकों को भी मिलेगा। इस योजना के तहत दो वर्षों तक एक हजार रुपये का मासिक भत्ता मिलेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पोस्ट में योजना के विस्तार की घोषणा की। इससे पहले, यह योजना इंटरमीडिएट के युवाओं के लिए थी।
इस बीच, बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर राजनीतिक गतिविधियाँ तेज़ हो रही हैं। जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना में वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान भाजपा और जनता दल यूनाइटेड के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2025-26 प्रदान किए। इस…
भारतीय नौसेना के पोत (आईएनएस) त्रिशूल ने अपनी जारी परिचालन तैनाती के तहत 9 नवंबर,…
8वां भारत-म्यांमार नौसैनिक अभ्यास (इमनेक्स-26) 10 से 14 नवंबर 2026 तक विशाखापत्तनम में आयोजित किया…
मूडीज़ रेटिंग्स ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की आर्थिक विकास दर यानी जीडीपी…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13-14 नवंबर को कर्नाटक और गुजरात का दौरा करेंगे। वे 13 नवंबर…
दूरसंचार विभाग (डीओटी) देश के ग्रामीण, दूर-दराज और कम सुविधा वाले इलाकों में डिजिटल अंतर…