उत्तराखंड के चमोली ज़िले में कल देर रात हुई तेज बारिश से भारी नुकसान की खबर है। नंदानगर क्षेत्र के चार गांव सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। चौदह लोग लापता हैं और लगभग बीस घायल हुए हैं। तेज बारिश और मलबे के बहाव में पैंतीस घर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। अब तक लगभग 200 ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन के साथ स्थिति की समीक्षा की तथा तत्काल राहत और बचाव कार्यों के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को बिजली, पानी की आपूर्ति और क्षतिग्रस्त सड़कों को बहाल करने के आदेश दिए।
बीस लोग घायल हुए हैं, चौदह लोग अभी लापता हैं और दो सौ से भी ज्यादा लोग कल की जो रात की आपदा चमोली के अंदर आई है उससे प्रभावित हुए हैं। वहां पर सभी बचाव करने वाले दल पहुंच गए हैं। डीएम, एसएसपी प्रात: काल ही वहां के लिए चल दिए थे। और भी अन्य जो लोग घायल हैं उनको कुछ लोगों को वहां पर अस्पतालों में पहुंचाया गया है। और जो गंभीर रूप से घायल हैं उनको एम्स शिफ्ट किया जा रहा है।
आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी और अन्य एजेंसियां राहत कार्यों में लगी हुई हैं।
केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…
कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…
केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…
राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…
देश की नैदानिक अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक परीक्षणों में देश की…
आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…