बिहार आज अपना 114वां स्थापना दिवस मना रहा है। वर्ष 1912 में आज ही के दिन बिहार, बंगाल से अलग होकर स्वतंत्र राज्य बना था। बिहार दिवस के उपलक्ष्य में पटना के गांधी मैदान में तीन दिन तक चलने वाला राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान देश भर के कई प्रख्यात कलाकार प्रस्तुति देंगे। इस वर्ष बिहार दिवस का विषय है- उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने इस अवसर पर बिहार के लोगों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि बिहार ने भारत के इतिहास और विरासत को हमेशा से ही समृद्ध किया और राज्य, लगातार देश के विकास में नये अध्याय लिख रहा है।





