भारत

भारत और भूटान के बीच वायु गुणवत्ता, जलवायु परिवर्तन, वन, प्राकृतिक संसाधन, नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत और वन्य जीवन पर द्विपक्षीय बैठक का आयोजन

भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री जेम शेरिंग के नेतृत्व में भूटान की शाही सरकार के एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह से भेंट की। बैठक के दौरान वायु गुणवत्ता, जलवायु परिवर्तन, वन, प्राकृतिक संसाधन, वन्य जीवन और नवीकरणीय ऊर्जा से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई।

कीर्ति वर्धन सिंह ने भारत की वैश्विक पहल इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस में शामिल होने पर भूटान के मंत्री के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि दोनों देश एक समान भौगोलिक स्थिति, इकोसिस्‍टम और लोकतंत्र के समान मूल्यों को साझा करते हैं। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन दोनों देशों के लिए एक समान चिंता का विषय है।

जेम शेरिंग ने अप्रैल 2024 में पारो में टाइगर लैंडस्केप सम्मेलन के लिए सतत वित्त की सफलतापूर्वक मेजबानी के संदर्भ में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भूटान पहले से ही एक कार्बन रहित देश है और अपनी ऊर्जा का बड़ा हिस्सा जलविद्युत से प्राप्त करता है।

दोनों पक्षों ने जलवायु परिवर्तन, वायु गुणवत्ता, वन, वन्यजीव प्रबंधन तथा पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन में क्षमता निर्माण जैसे क्षेत्रों में संयुक्‍त रूप से कार्य करने पर सहमति व्यक्त की। भारत ने संयुक्त कार्य समूह की बैठक आयोजित करने का सुझाव भी दिया।

Editor

Recent Posts

राष्ट्रीय अनुसंधान विकास निगम (NRDC) ने सिस्टम इंजीनियरिंग फैसलिटी के उद्घाटन के साथ मनाया अपना 72वां स्थापना दिवस

राष्ट्रीय अनुसंधान विकास निगम (एनआरडीसी) ने 31 दिसंबर 2025 को सिस्टम इंजीनियरिंग फैसिलिटी (एसईएफ) के…

10 घंटे ago

DRDO ने ओडिशा तट के पास एक ही लॉन्चर से दो प्रलय मिसाइलों का सफल प्रक्षेपण किया

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने 31 दिसंबर, 2025 को दिन में लगभग 10…

10 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने बेंगलुरु के SAI NSSC में 75 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले उच्च प्रदर्शन केंद्र के आधारशिला समारोह का उद्धाटन किया

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज बेंगलुरु स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण के नेताजी सुभाष…

11 घंटे ago