केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि चार साल पहले लागू हुए भारत-संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते – सीईपीए ने भारतीय किसानों, सूक्ष्म, लघु तथा मध्यम उद्यमों और अन्य व्यवसायों के लिए परिवर्तनकारी अवसर पैदा किए हैं।
सोशल मीडिया पोस्ट में पीयूष गोयल ने कहा कि भारत और यूएई के बीच द्विपक्षीय व्यापारिक संबंध मजबूती से आगे बढते हुए 100 अरब डॉलर का आंकड़ा पार कर चुके हैं।
सेवा क्षेत्र भी लगातार बढ़ रहा है और नए बाजार खोल रहा है तथा अधिक मूल्य प्रदान कर रहा है। पीयूष गोयल ने यह भी बताया कि रत्न और आभूषण, इंजीनियरिंग सामान, इलेक्ट्रॉनिक्स और कृषि जैसे प्रमुख क्षेत्रों में विस्तार से ठोस लाभ मिल रहे हैं। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि यूएई से आने वाला प्रत्यक्ष विदेशी निवेश और भारत का विदेशी निवेश दोनों देशों के बीच मजबूत होते आर्थिक संबंधों को और भी सुदृढ़ करता है।
भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई) ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों – इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान…
भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्रि 10 अक्टूबर, 2026 को रूस के व्लादिवोस्तोक पहुंचा। यह युद्धपोत…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चेन्नई में आईआईटी-मद्रास में आयोजित कार्यक्रम में 13 हज़ार करोड़…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंचे। वे आज चेन्नई में 13…
सर्वोच्च न्यायालय ने शांतिपूर्ण ढंग से एकत्रित लोगों को अवैध रूप से हिरासत में न…
नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडक नदी में पानी अचानक बढ़ने के बाद, तटवर्ती…