प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले वर्ष देशवासियों से की अपील के बाद सोने की खरीद में आई कमी पर प्रसन्नता व्यक्त की है। लखनऊ में एक कार्यक्रम में श्री मोदी ने कहा कि उनकी अपील के बाद लोगों ने सोना खरीदना कम किया, जिससे सोने की कीमतों में कमी आई और खरीदारों को पैसे की बचत हुई।
मैंने कहा था कि मैं देशवासियों से आग्रह करता हूं एक साल के लिए अगर जरूरत ना हो तो कृपया करके सोना मत खरीदीए। गोल्ड मत खरीदीए और मुझे खुशी है, अगर लाल बहादुर शास्त्री जी ने कहा था कि देशवासियों को एक टाइम खाना छोड दो, तो इस देश ने उनकी बात को माना था। मेरे देश का चरित्र वही है मेरे जैसे सामान्य व्यक्ति ने कहा गोल्ड कम खरीदीए। देशवासियों ने गोल्ड कम खरीदा। गोल्ड के दाम टूट गए।
पिछले कुछ महीनों में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। 24 कैरेट सोने का मूल्य इस वर्ष 9 मई को 15 हजार 250 रुपये प्रति ग्राम था, जो कल घटकर 12 हजार 523 रुपये प्रति ग्राम रह गया। इस वर्ष अप्रैल से अक्टूबर के बीच सोने के आयात में भी लगभग 40 प्रतिशत की गिरावट आई।
ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर-आई.आर.जी.सी. ने बहरीन में अमरीकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और…
वेलिंगटन में भारत के साथ पहले क्रिकेट टेस्ट मैच के चौथे दिन मेजबान न्यूजीलैंड ने…
मध्य प्रदेश के इंदौर में अनुपमा रामचंद्रन ने कल लगातार दूसरी बार विश्व महिला स्नूकर…
भारत और कनाडा के बीच व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) के लिए वार्ता का छठा…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आज ईटानगर में अरुणाचल प्रदेश की कानून-व्यवस्था,…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 5वें कौशल दीक्षांत समारोह में…