भारत

बायो-बिटुमेन विकसित भारत 2047 के विजन की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है: नितिन गडकरी

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कृषि अपशिष्ट को एक मूल्यवान राष्ट्रीय संसाधन में परिवर्तित करने के तरीकों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बायो-बिटुमेन विकसित भारत 2047 के विजन की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। कृषि अपशिष्ट का उपयोग करके, बायो-बिटुमेन फसल जलाने से होने वाले प्रदूषण को कम करता है और चक्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाता है। 15 प्रतिशत मिश्रण के साथ, भारत लगभग 4,500 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा बचा सकता है और आयातित कच्चे तेल पर अपनी निर्भरता को काफी हद तक कम कर सकता है।

“कृषि अवशेषों से सड़क तक: पायरोलिसिस से बायो-बिटुमेन” विषय के साथ सीएसआईआर के प्रौद्योगिकी हस्तांतरण समारोह में नितिन गडकरी ने कहा कि आज का दिन देश के सड़क अवसंरचना में ऐतिहासिक उपलब्धि का दिन है, क्योंकि भारत व्यावसायिक रूप से बायो-बिटुमेन का उत्पादन करने वाला विश्व का पहला देश बन गया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी ने सीएसआईआर और इसके समर्पित वैज्ञानिकों को बधाई दी और इस अभूतपूर्व सफलता को प्राप्त करने में निरंतर सहयोग के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह को धन्यवाद दिया।

नितिन गडकरी ने कहा कि यह नवाचार किसानों को सशक्त बनाएगा, ग्रामीण आजीविका उत्पन्न करेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा कि बायो-बिटुमेन असल में सतत विकास, आत्मनिर्भरता और पर्यावरण के अनुकूल विकास के लिए मोदी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो स्वच्छ और हरित भविष्य का मार्ग प्रशस्त करता है।

Editor

Recent Posts

यूरोपीय आयोग ने भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते के लिए औपचारिक प्रस्ताव पेश किया

यूरोपीय आयोग ने आज भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर और इसे…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन के साथ द्विपक्षीय बैठक की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के इस सुस्थापित रुख को दोहराया है कि सभी मुद्दों…

6 घंटे ago

बैंकर्स बुक्स साक्ष्य अधिनियम, 2026, 1 अक्टूबर से लागू होगा

सरकार बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र को मजबूत करने, कारोबार में आसानी को बढ़ावा देने और…

7 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के अवसर पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के अवसर पर…

9 घंटे ago

राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 80 लाख से अधिक एचपीवी वैक्सीन की खुराकें दी गईं

भारत ने गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की रोकथाम के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की…

10 घंटे ago

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के लिए नई दिल्ली पहुंच पहुंचे

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के लिए नई दिल्ली पहुंच गए…

11 घंटे ago