खेल

ICC ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के T20 विश्व कप मैचों को भारत से बाहर कराने की याचिका खारिज की

अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बांग्‍लादेश क्रिकेट बोर्ड-बी.सी.बी. के टी-20 विश्‍व कप 2026 के बांग्‍लादेश के मैच भारत से बाहर कराने की याचिका खारिज कर दी। बी.सी.बी ने सुरक्षा कारणों के चलते टी-20 विश्‍व कप के लिए भारत आने से मना किया है।

बांग्‍लादेश में हिन्‍दुओं की हत्‍या के विरोध में कई इलाकों में हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बाद बी.सी.सी.आई ने मुस्‍तफिजुर रहमान को आई.पी.एल से हटा दिया था। दोनों संस्थाओं के बीच हुई वर्चुअल बैठक में आई.सी.सी ने कहा कि बी.सी.बी के पास अंतिम समय में मैच स्‍थानां‍तरित करने का कोई वैध कारण नहीं है, क्‍योंकि बी.सी.सी.आई ने बांग्‍लादेश क्रिकेट टीम के लिए राष्ट्राध्यक्ष के समान सुरक्षा का वादा किया है। हालांकि, बीसीबी ने आई.सी.सी. से किसी भी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि प्राप्त करने से इनकार किया है।

Editor

Recent Posts

सरकार ने दिव्यांगजन और दिव्यांगजनों के वाहनों के लिए छूट वाले फास्टैग (FASTags) जारी करने के दिशा-निर्देशों में संशोधन किया

नागरिकों के लिए जीवन को आसान बनाने को बढ़ावा देते हुए और दिव्यांगजनों के लिए…

10 घंटे ago

भारतीय नौसेना का जहाज ‘तरकश’ सद्भावना यात्रा पर केन्या के मोम्बासा पहुंचा

भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का उन्नत सुविधाओं से युक्त स्टील्थ फ्रिगेट जहाज तरकश अपनी…

10 घंटे ago

भारत ने पाकिस्तान को हराकर एशियाई खेलों के हॉकी फाइनल में पंहुचा

जापान एशियाई खेलों में भारत पाकिस्‍तान को हराकर हॉकी के फाइनल में पहुंचा। आखिरी मिनट…

11 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपीएससी के शताब्दी समारोह में भाग लिया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में संघ लोक सेवा आयोग…

11 घंटे ago

पाकिस्तान के हवाई हमलों में अफ़ग़ानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांतों में 9 नागरिकों की मौत

अफ़गानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांतों में पाकिस्तान के हवाई हमलों में महिलाओं और बच्चों…

12 घंटे ago