भारत

भगवान श्रीकृष्‍ण का जन्‍मोत्‍सव पूरे देश में श्रद्धा और आस्‍था के साथ मनाया जा रहा है

भगवान श्रीकृष्ण का पांच हजार दो सौ 52वां जन्मोत्सव आज पूरे देश में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में पहुंच रहे हैं। भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर और वृंदावन में श्री बांके बिहारी मंदिर, प्रेम मंदिर तथा इस्कॉन मंदिर सहित सभी प्रमुख मंदिर आकर्षक ढंग से सजाये गये हैं।

बड़ी संख्या में श्रद्धालु उत्‍तर प्रदेश में मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर पहुंच रहे हैं। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर, भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा में भक्ति, आस्था और उल्लास के रंग देखने को मिल रहे हैं। मथुरा के सभी प्रमुख मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गया है। कृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सदस्य गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने बताया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में सशस्त्र बलों की वीरता को सम्मान देने के लिए मथुरा कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में ऑपरेशन सिंदूर का एक बोर्ड लगाया गया है। साथ ही इस वर्ष जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण सिंदूर फूल बंगले से दिव्य दर्शन देंगे। उन्होंने बताया कि भगवान कृष्ण का अभिषेक मध्यरात्रि में किया जाएगा। लाखों भक्तों के लिए दर्शन सुलभ बनाने के लिए एलईडी स्क्रीन लगाई गईं हैं। भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने कहा कि 3,000 से अधिक पुलिस-पीएसी कर्मियों को तैनात किया गया है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री…

43 मिनट ago

भारत में मृदा कार्बन के लिए पहली बार भुगतान से किसानों को पुनर्योजी खेती में हुआ लाभ

भारत का कृषि कार्बन बाज़ार अब नीतियों के स्तर से खेतों के स्तर तक पहुँच…

47 मिनट ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्टेम सेल थेरेपी के नियमन पर परामर्श जारी किया

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने स्टेम सेल थेरेपी के विनियमन के संबंध में क्लिनिकल…

49 मिनट ago

भारत ने अमेरिका में G20 एनर्जी अबंडेंस मिनिस्टीरियल मीटिंग में सुरक्षित, किफायती और भरोसेमंद ऊर्जा की मांग की

ऊर्जा और आवास एवं शहरी मामलों के केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने अमेरिका की G20…

51 मिनट ago

एपीडा ने वैश्विक खाद्य व्यापार के अवसरों को मजबूत करने के लिए गल्फूड आयोजक के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए

नई दिल्ली के वाणिज्य भवन में वाणिज्य सचिव श्री राजेश अग्रवाल की उपस्थिति में कृषि…

5 घंटे ago