बिज़नेस

भारत का व्यापारिक निर्यात जुलाई में लगभग 7.3 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 37 अरब 24 करोड़ डॉलर रहा

भारत से व्‍यापारिक वस्‍तुओं के निर्यात में जुलाई माह में महत्‍वपूर्ण बढोतरी हुई और यह वार्षिक आधार पर सात दशमलव तीन प्रतिशत की वद्धि के साथ 37 अरब 34 करोड़ डॉलर मूल्य का हो गया है। वाणिज्‍य और उद्योग मंत्रालय के अस्‍थायी डेटा के अनुसार मुख्‍य रूप से इंजीनियरिंग वस्‍तुओं, रत्‍न और आभूषण, इलेक्‍ट्रॉनिकी सामान, औषधि तथा जैविक और गैरजैविक रसायनों के निर्यात में बढ़ोतरी हुई।

इलेक्‍ट्रॉनिक्स वस्‍तुओं का निर्यात जुलाई में 34 प्रतिशत की वृद्धि के साथ पिछले वर्ष इसी अवधि‍ के दो अरब 81 करोड़ डॉलर से बढ़कर तीन अरब 77 करोड़ डॉलर हो गया है। लेकिन, जुलाई में व्‍यापार घाटा बढ़कर पिछले आठ महीनों में सबसे अधिक 27 अरब 35 करोड़ डॉलर का हो गया। ये घाटा आयात में तेज वृद्धि के कारण हुआ है। जुलाई में आयात आठ दशमलव छह प्रतिशत की वृद्धि के साथ 64 अरब 59 करोड़ डॉलर मूल्‍य का रहा।

आकलन के अनुसार, मौजूदा वित्‍तीय वर्ष के अप्रैल से जुलाई की अवधि में व्‍यापारिक वस्‍तुओं का निर्यात बढ़कर 149 अरब बीस करोड़ डॉलर हो गया, जबकि आयात बढ़कर 244 अरब डॉलर हो गया। इस अवधि में वस्‍तु और सेवाओं का कुल निर्यात 277 अरब 63 करोड डॉलर का रहा। इसमें पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में पांच दशमलव दो-तीन प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

Editor

Recent Posts

बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में हवा के कम दबाव का क्षेत्र बनने से उत्तरी ओडिशा में बाढ़ का खतरा बढ़ा

बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में एक बार फिर हवा का कम दबाव का क्षेत्र…

15 मिनट ago

झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा में अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग की

झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर विद्यार्थियों का विरोध प्रदर्शन और तेज…

17 मिनट ago

एनटीए ने यूजीसी-नेट परीक्षा के 84 विषयों के अनंतिम उत्तर जारी किए

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी-एनटीए ने इस वर्ष जून में हुई यूजीसी-नेट परीक्षा के 84 विषयों के…

19 मिनट ago

गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में राज्य के 15 जिलों के लिए 5755 करोड़ रुपये के 944 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी…

21 मिनट ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (SRMIST) के 22वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज चेन्नई के पास चेंगलपट्टू के कट्टनकुलथुर में स्थित एसआरएम…

24 मिनट ago

वाराणसी हवाई अड्डे पर लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चली

16 अगस्त 2026 को लगभग 0930 बजे, श्री कमलेश केदारनाथ राय नामक एक यात्री जो…

26 मिनट ago