भारत

भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने छात्रों के लिए एक हैकथॉन का शुभारंभ किया

भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने एक हैकथॉन का शुभारंभ किया है, जिसमें उन संस्थानों की छात्र टीमों से भागीदारी आमंत्रित की गई है जिन्होंने बीआईएस के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह कार्यक्रम बीआईएस द्वारा पहचानी गई असल दुनिया की चुनौतियों से निपटकर छात्रों के बीच रचनात्मकता, समस्या का समाधान खोजने और सहयोगात्मक कौशल को प्रेरित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

हैकथॉन छात्रों के लिए ऑनलाइन एक्टिविटीज और खेलों के आयोजन के उद्देश्य से एक मंच के विकास में योगदान करने का एक अनूठा अवसर प्रस्तुत करता है। इसका लक्ष्य रुचि पैदा करना, ज्ञान बढ़ाना और भारतीय मानकों एवं आम जनता और अन्य बीआईएस हितधारकों के लिए गुणवत्ता व सुरक्षा सुनिश्चित करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। देश के ढांचागत एवं सामाजिक विकास में गुणवत्ता एवं मानकों के प्रति जागरूकता अत्यंत महत्वपूर्ण है। मानक संवर्धन के लिए, बीआईएस विभिन्न एक्टिविटीज और कार्यक्रमों जैसे क्वालिटी कनेक्ट, मानक महोत्सव, मानक मंथन, कैप्सूल कोर्स, ग्राम पंचायत संवेदीकरण, मानकीकरण पर राज्य स्तरीय समिति, जिला स्तर के माध्यम से मोटे तौर पर सरकारी हितधारकों, उद्योगों, उपभोक्ताओं और शिक्षाविदों के रूप में वर्गीकृत हितधारकों के साथ जुड़ता है। इन एक्टिविटीज में आधिकारियों का संवेदीकरण, राज्य स्तरीय अधिकारी संवेदीकरण, उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम, निवासी कल्याण संघ संवेदीकरण, लाइसेंसी बैठकें, उद्योग और उद्योग संघ की बैठकें, मानक क्लब और इसकी एक्टिविटीज, एक्सपोजर विजिट, मेंटर प्रशिक्षण, संसाधन कार्मिक प्रशिक्षण, विज्ञान शिक्षक प्रशिक्षण आदि भी शामिल है।

ऑनलाइन एक्टिविटीज बड़ी संख्या में हितधारकों को उनके स्थान पर आराम से बीआईएस की गतिविधियों से जोड़ने में मदद करती हैं, साथ ही गुणवत्ता और मानकों के संबंध में उपयोगी जानकारी का प्रसार भी करती हैं। बीआईएस ने गुणवत्ता और मानकों के विषय पर कुछ ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित की हैं। अधिक आकर्षक और प्रेरक ऑनलाइन गतिविधियों से गुणवत्ता और भारतीय मानकों के बारे में जागरूकता एवं समझ में और वृद्धि होगी।

ऑनलाइन एक्टिविटीज में जागरूकता और गुणवत्ता संबंधी चेतना बढ़ाने के प्रयास में बीआईएस कार्यक्रमों के विभिन्न पहलुओं को शामिल किया जा सकता है। ये कार्यक्रम और गेम्स समयबद्ध या कुछ समय के अंतराल पर हो सकती हैं। यह कार्यक्रम बीआईएस द्वारा विश्व मानक दिवस, विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस, स्थापना दिवस आदि जैसे विभिन्न विशेष अवसरों पर पुरस्कार प्रणाली के साथ या उसके बिना आयोजित किए जा सकते हैं। इनमें भागीदारी 5 लाख से अधिक हो सकती है।

Editor

Recent Posts

इस्माइली मुस्लिम समुदाय के 50वें इमाम प्रिंस रहीम आगा खान पंचम भारत पहुंचे

इस्माइली मुस्लिम समुदाय के 50वें इमाम, प्रिंस रहीम आगा खान पंचम, अपनी पहली भारत यात्रा…

38 मिनट ago

सिक्किम में बनी फिल्म ‘नुमाहांगमा’ एनआईएफएफ 2026 के लिए चुनी गई

सिक्किम में बनी फीचर फिल्म नुमाहांगमा को दूसरे नेपाल इंडिजिनस फिल्म फेस्टिवल (एनआईएफएफ) 2026 के…

43 मिनट ago

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने थाईलैंड की उप-प्रधानमंत्री एवं वाणिज्य मंत्री सुपाजी सुथुमपुन से मुलाकात की

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली स्थित वाणिज्य भवन में…

12 घंटे ago

उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने ईटानगर में दिव्यांग बच्चों के लिए डोनी-पोलो मिशन स्कूल का दौरा किया

उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज ईटानगर के चिम्पू में सुनने, देखने और बौद्धिक रूप…

12 घंटे ago

UIDAI ने ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 में आधार फेस ऑथेंटिकेशन एसडीके और सैंडबॉक्स लॉन्च किया

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने आज ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 में आधार फेस ऑथेंटिकेशन…

12 घंटे ago

रेल राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने दिल्ली मंडल नियंत्रण कार्यालय में सुरक्षा, संचालन, समय की पाबंदी और जन शिकायतों की समीक्षा की

रेल एवं जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने आज दिल्ली मंडल के नियंत्रण कार्यालय…

12 घंटे ago