भारत

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। मलेशिया के प्रधानमंत्री के रूप में अपनी पहली भारत यात्रा पर प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि लोकतंत्र, बहु-संस्कृतिवाद, बहुलवाद और आपसी सम्मान के साझा मूल्य भारत-मलेशिया संबंधों के लिए मार्गदर्शक शक्ति रहे हैं।

राष्ट्रपति को यह जानकर प्रसन्नता हुई कि दोनों पक्षों ने अपनी भागीदारी को व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक ले जाकर भारत-मलेशिया संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने का फैसला किया है और सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में इसके कार्यान्वयन के लिए एक कार्य-उन्मुख रोडमैप की दिशा में काम कर रहे हैं।

राष्ट्रपति मुर्मु ने आगे कहा कि भारत मलेशिया को ‘ग्लोबल साउथ’ में एक मजबूत साझेदार के रूप में देखता है। मलेशिया आसियान में भारत का एक प्रमुख भागीदार है तथा हमारी एक्ट ईस्ट नीति और इंडो-पैसिफिक विजन में एक महत्वपूर्ण देश है।

राष्ट्रपति ने 2025 में मलेशिया के आसियान की अध्यक्षता संभालने के लिए शुभकामनाएं दीं और दोहराया कि भारत मलेशिया के साथ काम करना जारी रखेगा तथा शांतिपूर्ण और समृद्ध इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के हमारे साझा उद्देश्यों को हासिल करने की कोशिश में हरसंभव सहयोग देगा।

प्रधानमंत्री इब्राहिम के माध्यम से, राष्ट्रपति मुर्मु ने मलेशिया के राजा महामहिम सुल्तान इब्राहिम को उनके हाल ही में हुए राज्याभिषेक पर अपनी शुभकामनाएं भी दीं।

Editor

Recent Posts

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…

1 घंटा ago

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…

1 घंटा ago

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (SIOFA) में भारत के प्रवेश को मंजूरी दी

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…

1 घंटा ago

पाकिस्तान मूल के 73 लाख किलोग्राम से अधिक सेंधा नमक के अवैध आयात का भंडाफोड़; चार गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…

1 घंटा ago

NIPER रायबरेली और एस्ट्राजेनेका इंडिया ने 25 उभरते भौगोलिक क्षेत्रों में नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को सुदृढ़ करने के लिए साझेदारी की

देश की नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक ​​परीक्षणों में देश की…

1 घंटा ago

सरकार ने IDBI बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को मंजूरी दी

आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…

1 घंटा ago