भारत

भाजपा और महा विकास अघाड़ी गठबंधन आज मुंबई में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी करेंगे

महाराष्‍ट्र में भाजपा और विपक्षी महा विकास अघाड़ी गठबंधन आज अपना घोषणापत्र जारी करेंगे। विभिन्‍न राजनीतिक दलों के नेता भी प्रचार में जुटे हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह आज आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के संकल्प पत्र या घोषणापत्र का विमोचन करेंगे। भाजपा और उसके सहयोगी दलों के प्रमुख नेता विमोचन के दौरान उपस्थित रहेंगे।

इसके बाद, अमित शाह उत्तर महाराष्ट्र और विदर्भ क्षेत्र के जलगांव, बुलढाणा और अमरावती में महायुति के उम्मीदवारों के समर्थन में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी नागपुर और यवतमाल में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवींस मुंबई, अमरावती और नागपुर में चुनाव प्रचार करेंगे।

वहीं, विपक्षी महा विकास आघाडी गठबंधन भी आज महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी करेगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे यह घोषणापत्र जारी करेंगे। इस बीच, एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार जालना और अहमदनगर में प्रचार करेंगे।

Editor

Recent Posts

BCCI ने न्यूजीलैंड के साथ एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए पुरुष टीम की घोषणा की

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए…

3 घंटे ago

मालदीव ने मुद्रा विनिमय समझौते के तहत भुगतान अवधि बढ़ाने के लिए भारत का आभार व्यक्त किया

मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अंतर्गत तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त चुकाने…

3 घंटे ago

NIA ने असम IED मामले में परेश बरुआ और चार अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया

एनआईए ने असम के गुवाहाटी में आईईडी विस्फोटक मिलने के मामले में उल्फा (आई) प्रमुख…

3 घंटे ago

सरकार ने शहरी आवास मिशन के अंतर्गत 1.93 लाख आवासों को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के तहत 1 लाख 93 हजार से अधिक नए…

3 घंटे ago

सरकार ने पीएम केयर योजना के अंतर्गत बच्चों के लिए आधार कार्ड प्रमाणीकरण अनिवार्य किया

केंद्र सरकार ने पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत विशेष छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त…

3 घंटे ago

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

17 घंटे ago