चुनाव

उत्‍तर-पूर्वी दिल्‍ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्‍मीदवार मनोज तिवारी ने आज नामांकन दाखिल किया

उत्‍तर-पूर्वी दिल्‍ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्‍मीदवार मनोज तिवारी ने आज नामांकन दाखिल किया। उनके साथ भाजपा के वरिष्‍ठ नेता राजनाथ सिंह और अन्‍य लोग भी उपस्थित थे। मीडिया से बातचीत में राजनाथ सिंह ने दावा किया कि भाजपा राष्‍ट्रीय राजधानी की सभी 7 सीटों पर चुनाव जितेगी।

पूरे दिल्‍ली प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी सभी सीटों पर शानदार विजय हासिल करने जा रही है और अब तक जो दो चरणों के चुनाव संपन्‍न हुए हैं उनसे स्थिति अब पूरी तरह से स्‍पष्‍ट हो चुकी है कि हम लोगों ने जो चार सौ पार का लक्ष्‍य निर्धारित किया था वो चार सौ पार के लक्ष्‍य को हम निश्चित रूप से हासिल करेंगे।

मनोज तिवारी का मुकाबला कांग्रेस उम्‍मीदवार कन्‍हैया कुमार से है। पूर्वी दिल्‍ली से भाजपा उम्‍मीदवार हर्ष मल्‍होत्रा ने भी नामांकन पत्र भरा। आम आदमी पार्टी ने अपने विधायक कुलदीप कुमार को इस सीट से उम्‍मीदवार बनाया है। दिल्ली की सभी सात सीटों पर इस महीने की 25 तारीख को छठे चरण में मतदान होगा।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

2 घंटे ago

NHRC ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में रासायनिक अपशिष्टों के रिसाव से बोरवेल का पानी दूषित होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…

2 घंटे ago

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…

2 घंटे ago

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने अनुसंधान, विकास एवं नवाचार सहायता के लिए क्यूएनयू लैब्स के साथ 150 करोड़ रूपए का समझौता किया

भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

4 घंटे ago

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…

4 घंटे ago