BJP Logo
महाराष्ट्र में बीजेपी ने विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव के लिए तीन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। पार्टी ने कोंकण मंडल स्नातक सीट से एक बार फिर निरंजन डावखरे को उतारा है। मुंबई स्नातक सीट से किरण शेलार और मुंबई शिक्षक सीट से शिवनाथ दराडे उम्मीदवार होंगे।
नाशिक शिक्षक सीट के साथ इन तीनों सीटों के लिए सात जून तक नामांकन दाखिल किये जा सकते हैं। मतदान 26 जून को होगा। परिणाम पहली जुलाई को घोषित होंगे।
इससे पहले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने कोंकण स्नातक सीट से फिल्म निर्देशक अभिजीत पंसे तथा शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट ने मुंबई स्नातक सीट से अनिल परब और मुम्बई शिक्षक सीट से जे एम अभ्यंकर को चुनाव मैदान में उतारा है।
जापान के आइची-नागोया में आज से एशियाई पैरा खेल आज से शुरू हो रहे हैं।…
कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में एक सैन्य अड्डे पर भीषण आग लगने से कई लोगों…
यूरोप के कई देशों में बढ़ती महंगाई, कम वेतन और किफायती आवास की कमी के…
उडीसा के नये राज्यपाल ब्रजमोहन राम ने आज पद और गोपनीयता की शपथ ली। उडीसा…
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कल रात एक सड़क दुर्घटना में 14 लोगों की मौत…
केंद्र सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें…