भारत

लोकसभा चुनाव में 64 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं ने भाग लेकर विश्व रिकॉर्ड बनाया: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा है कि भारत के लोकसभा चुनाव में 64 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं ने भाग लेकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। आज नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राजीव कुमार ने कहा कि यह सभी G7 देशों – अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और कनाडा के मतदाताओं की संख्या का डेढ़ गुणा है। उन्होंने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में 31 करोड़ से ज्यादा महिला मतदाताओं ने वोट डाला, जो दुनिया में अब तक का सबसे ज्यादा है। उन्होंने यह भी कहा कि 2019 के आम चुनाव में 540 पुनर्मतदान के विपरीत इस चुनाव में केवल 39 पुनर्मतदान हुए।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में हिंसा की कोई बड़ी घटना नहीं हुई। उन्होंने कहा कि 2019 में 3500 करोड़ रुपये की तुलना में 10 हजार करोड़ रुपये की जब्ती की गई, जिसमें नकदी, मुफ्त, ड्रग्स और शराब शामिल हैं। इस आम चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की 495 शिकायतों में से 90 प्रतिशत से अधिक का निपटारा किया गया।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने मजबूत मतगणना प्रक्रिया से संबंधित विवरणों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मतगणना केंद्रों पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की तीन स्तरीय सुरक्षा लगाई गई है। प्रत्येक मतगणना टेबल पर माइक्रो पर्यवेक्षकों के साथ-साथ मतगणना केंद्रों पर चौबीसों घंटे सीसीटीवी कवरेज की जाएगी।

राजीव कुमार ने कहा कि विपक्षी दल के प्रतिनिधिमंडल द्वारा आयोग के समक्ष उठाये गये सभी मुद्दों का समाधान कर लिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा चुनाव अधिकारियों को बुलाने के कांग्रेस नेता जयराम रमेश के आरोप पर उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाना सही नहीं है। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने पर एक सवाल का जवाब देते हुए, राजीव कुमार ने कहा कि आयोग जल्द ही जम्मू-कश्मीर में चुनाव प्रक्रिया शुरू करेगा।

Editor

Recent Posts

बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में हवा के कम दबाव का क्षेत्र बनने से उत्तरी ओडिशा में बाढ़ का खतरा बढ़ा

बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में एक बार फिर हवा का कम दबाव का क्षेत्र…

5 घंटे ago

झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा में अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग की

झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर विद्यार्थियों का विरोध प्रदर्शन और तेज…

5 घंटे ago

एनटीए ने यूजीसी-नेट परीक्षा के 84 विषयों के अनंतिम उत्तर जारी किए

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी-एनटीए ने इस वर्ष जून में हुई यूजीसी-नेट परीक्षा के 84 विषयों के…

5 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में राज्य के 15 जिलों के लिए 5755 करोड़ रुपये के 944 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी…

5 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (SRMIST) के 22वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज चेन्नई के पास चेंगलपट्टू के कट्टनकुलथुर में स्थित एसआरएम…

5 घंटे ago

वाराणसी हवाई अड्डे पर लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चली

16 अगस्त 2026 को लगभग 0930 बजे, श्री कमलेश केदारनाथ राय नामक एक यात्री जो…

5 घंटे ago