भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने अपनी दो दिन की जम्मू यात्रा के दौरान जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी संकल्प पत्र जारी किया। इसी के साथ पार्टी का चुनाव अभियान आज से शुरू हो गया है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत की आजादी से लेकर अब तक जम्मू-कश्मीर हमारे दल के लिए बहुत महत्वपूर्ण रहा है।
उन्होंने जोर देकर कहा कि अनुच्छेद 370 अब इतिहास बन चुका है और अब इसकी वापसी नहीं होगी। अमित शाह की इस यात्रा के दौरान भारतीय जनता पार्टी का चुनाव अभियान जोर शोर से शुरू हो गया है और पार्टी नेता महत्वपूर्ण बैठकों और जनसभाओं का आयोजन कर रहे है।
आज शाम अमित शाह पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे जिसमें जम्मू-कश्मीर से संबंधित मुद्दों और चुनाव अभियान की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। वे कल जम्मू के पलोरा में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।
पार्टी की जम्मू-कश्मीर इकाई के विचार में अमित शाह की इस यात्रा से भाजपा कार्यकर्ताओं में उल्लास बढेगा और वे आगामी चुनाव के लिए बढ़-चढ़ कर भाग लेंगे।
निर्वाचन आयोग ने पुद्दुचेरी में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्रों के संबंध में आदर्श…
देश भर में प्राकृतिक गैस -पीएनजी के विस्तार में तेजी बनाए रखने के लिए सरकार…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में…
नेशनल काउंसिल फॉर सीमेंट एंड बिल्डिंग मैटेरियल्स (एनसीबी) ने दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू) के साथ…
भारतीय नौसेना में अग्रिम पंक्ति के निर्देशित मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिकंद ने 29 मार्च, 2026…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के साणंद में Kaynes Technology के सेमीकंडक्टर प्लांट का…