भारत

महाराष्ट्र में भाजपा नेता राहुल नार्वेकर विधानसभा के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

भारतीय जनता पार्टी के नेता राहुल नार्वेकर को आज सर्वसम्मति से महाराष्ट्र विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया। राहुल नार्वेकर को इस पद पर नियुक्त करने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और उपमुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पेश किया था।

मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने राहुल नार्वेकर को बधाई दी और विश्वास जताया कि वह निष्पक्ष रूप से सदन की कार्यवाही संचालित करके, सदन की परंपरा को बनाए रखेंगे। विधानसभा की कार्यवाही आज शेष नवनिर्वाचित विधायकों के शपथ ग्रहण के साथ शुरू हुई, जिन्हें अस्‍थायी अध्‍यक्ष कालिदास कोलंबकर ने शपथ दिलाई।

महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन आज विधानसभा और विधान परिषद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे, जिसके बाद दोनों सदनों में विभिन्न अध्यादेशों को अलग-अलग पेश किया जाएगा।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को नई दिल्‍ली के यशोभूमि में 5वें सेमीकॉन इंडिया-2026 का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी बुधवार को नई दिल्‍ली के यशोभूमि में 5वें सेमीकॉन इंडिया-2026 का उद्घाटन…

8 घंटे ago

अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने बेन शेल्टन को हराकर अमरीकी ओपन पुरुष सिंगल्स का खिताब जीता

जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यूयॉर्क में अमरीका के बेन शेल्टन को हराकर अमरीकी ओपन…

8 घंटे ago

राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के अंतर्गत 362 मीट्रिक टन से अधिक पाकिस्तानी सूखी खजूर जब्त की

भारत द्वारा पाकिस्तान से आयात पर लगाए गए प्रतिबंध को दरकिनार करने के प्रयासों पर…

9 घंटे ago

ईरान और खाड़ी देशों के बीच आज ओमान में होने वाली बैठक स्थगित

ईरान और खाड़ी देशों के बीच आज ओमान में होने वाली बैठक स्थगित कर दी…

13 घंटे ago

गणेश चतुर्थी का त्योहार आज श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है

पूरे देश में आज गणेश चतुर्थी का त्योहार श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा…

13 घंटे ago