बिज़नेस

भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईसीए संबंधी समीक्षा बैठक दिल्ली में संपन्न हुई

भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक आर्थिक सहयोग समझौता (सीसीईए) संबंधी तीन दिवसीय समीक्षा बैठक 6 दिसंबर, 2024 को नई दिल्ली में संपन्न हुई। 4 से 6 दिसंबर, 2024 तक आयोजित हुई ये बैठक दोनों देशों के बीच व्यापार और रणनीतिक भागीदारी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व वाणिज्य विभाग के अपर सचिव और मुख्य वार्ताकार राजेश अग्रवाल ने किया, जबकि ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मामले और व्यापार विभाग के प्रथम सहायक सचिव और मुख्य वार्ताकार रवि केवलराम ने किया।

इस बैठक में हुए विचार-विमर्श में सीईसीए के कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों को शामिल किया गया, जिसमें वस्तुओं, सेवाओं, गतिशीलता, कृषि-प्रौद्योगिकी संबंधी सहयोग और अन्य क्षेत्रों में व्यापार शामिल है। दोनों पक्षों ने यह सुनिश्चित करने के लिए अपनी साझा प्रतिबद्धता पर बल दिया कि सीईसीए दोनों देशों के लिए सार्थक लाभ और एक संतुलित परिणाम प्रदान करे। ये विचार-विमर्श बाजार पहुंच के तौर-तरीकों पर भी केंद्रित था, जो भारत के खाद्य सुरक्षा उद्देश्यों के साथ संरेखित हैं।

यह समीक्षा बैठक 19 से 22 अगस्त, 2024 तक सिडनी में आयोजित वार्ता के 10वें दौर के बाद हई है, जिसमें दोनों पक्षों ने सीईसीए के विभिन्न पहलुओं पर महत्वपूर्ण प्रगति की थी। नई दिल्ली में हुई ये बैठक उन्‍हीं प्रयासों की निरंतरता को बनाए रखने के लिए थी और दोनों देशों ने व्यापार, आपूर्ति श्रृंखला और कृषि क्षेत्र से संबंधित मुद्दों पर एक रचनात्मक सांवाद किया। दोनों पक्षों ने अब तक की प्रगति का मूल्यांकन किया और व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते के शीघ्र निष्‍कर्ष के लिए आगे के मार्ग की रूपरेखा बनाई।

दोनों प्रतिनिधिमंडलों ने सीईसीए के भविष्य और व्यापक भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक साझेदारी के बारे में आशावादिता व्यक्त की। इन चर्चाओं ने आगे के सहयोग का मार्ग प्रशस्त किया है, विशेष रूप से कृषि नवाचार, बाजार पहुंच और मजबूत आपूर्ति श्रृंखला जैसे क्षेत्रों में।

भारत और ऑस्ट्रेलिया क्षेत्रीय और वैश्विक पहलों जैसे कि हिन्‍द-प्रशान्‍त आर्थिक फ्रेमवर्क संबंधी समृद्धि (आईपीईएफ) और त्रिपक्षीय मजबूत आपूर्ति श्रृंखला पहलों में भी (एससीआरआई) प्रमुख साझेदार हैं। ये फ्रेमवर्क क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ाने और हिन्‍द-प्रशान्‍त क्षेत्र में आपूर्ति श्रृंखलाओं की मजबूती को और मजबूत करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं।

हिन्‍द-प्रशान्‍त क्षेत्र में महत्वपूर्ण भागीदार के रूप में, भारत और ऑस्ट्रेलिया सीईसीए ढांचे के तहत निरंतर सहयोग और संवाद के जरिए आर्थिक प्रगति, कृषि विकास और क्षेत्रीय समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए अपनी साझा प्रतिबद्धता को एकबार फिर दौहराया है।

Editor

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- राज्य सरकारें हालिया विरोध प्रदर्शनों में विद्यार्थियों के नाम दर्ज प्राथमिकी बंद करने या वापस लेने के लिए स्‍वतंत्र

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने स्‍पष्‍ट किया है कि दिल्‍ली सरकार और विभिन्‍न राज्‍यों की सरकारें जंतर-मंतर…

4 घंटे ago

भारत और उज़्बेकिस्तान ने महत्वपूर्ण खनिजों, खनन, व्यापार, ऊर्जा, अवसंरचना, रक्षा और शिक्षा क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने का फैसला किया

भारत और उज़्बेकिस्तान ने कल नई दिल्ली में उच्च स्तरीय बैठक के दौरान महत्वपूर्ण खनिजों,…

4 घंटे ago

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा- ईरान के पास समझौता करने का एक आखिरी मौका, ईरान ने बातचीत की खबरों का खंडन किया

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान को अमरीका के साथ समझौता…

4 घंटे ago

मौसम विभाग ने 4 और 5 अगस्त को मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में मूसलाधार वर्षा की संभावना व्यक्त की

मौसम विभाग ने 4 और 5 अगस्त को मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में मूसलाधार वर्षा…

4 घंटे ago

ओडिशा में प्रमुख नदियों और उनकी सहायक नदियों में जलस्‍तर घटने के कारण बाढ़ की स्थिति में सुधार

ओडिशा में प्रमुख नदियों और उनकी सहायक नदियों में जलस्‍तर घटने के कारण बाढ़ की…

4 घंटे ago

FSSAI ने डाबर इंडिया को शहद, गाय का घी और खाद्य तेल जैसे कई उत्पादों को ‘100 प्रतिशत’ के दावे के साथ बेचने से प्रतिबंधित किया

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण ने डाबर इंडिया को शहद, गाय का घी और…

5 घंटे ago