भारत

लोकसभा चुनाव में बीजेपी के नेतृत्‍व में एनडीए गठबंधन की जीत

लोकसभा चुनाव की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्‍व में एनडीए गठबंधन सबसे बडे गठबंधन के रूप में उभर रहा है। लोकसभा चुनाव के अब तक आए नतीजों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने की ओर अग्रसर है लेकिन बहुमत से वह दूर नजर आ रही है। उसका तीसरी बार सत्‍ता में आना निश्चित लग रहा है। भाजपा अब तक 167 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है जबकि 73 सीटों पर उसके उम्मीदवार आगे हैं। भाजपा कुल मिलाकर 240 सीटों पर आगे है, लेकिन 543 सदस्यों वाली लोकसभा में बहुमत के लिए आवश्यक 272 के जादुई आंकड़े से वह पीछे है। उधर, विपक्षी गठबंधन आईएनडीआई 100 सीटें जीतकर 133 पर आगे चल रहा है। अन्‍य ने 13 सीटें जीत ली हैं और छह पर आगे है।

उत्‍तर प्रदेश में वाराणसी से प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता नरेन्‍द्र मोदी जीत गए हैं। उन्‍हें छह लाख 12 हजार नौ सौ सत्‍तर वोट मिले हैं। गौतम बुद्ध नगर सीट भाजपा के महेश शर्मा की झोली में गई हैं। मैनपुरी सीट से समाजवादी पार्टी की डिम्‍पल यादव जीत गई हैं। कैसरगंज सीट पर भाजपा के करण भूषण सिंह विजयी हुए हैं। गोरखपुर से भाजपा के रविन्‍द्र शुक्‍ला उर्फ रवि किशन ने जीत हासिल की है। रायबरेली से कांग्रेस नेता राहुल गांधी जीत गए हैं।

अमेठी से कांग्रेस के किशोरी लाल ने भाजपा उम्‍मीदवार स्‍मृति ईरानी को हरा दिया है। आजमगढ़ से समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव ने भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ से जीत गए हैं।

गुजरात के गांधीनगर से भाजपा के वरिष्‍ठ नेता अमित शाह ने जीत हासिल की हैं। उन्‍हें दस लाख, दस हजार 972 वोट मिले हैं। राजकोट से भाजपा के परषोत्‍तम भाई रूपाला विजयी हुए हैं।

हरियाणा में करनाल से भाजपा के मनोहर लाल जीते हैं। रोहतक से कांग्रेस के दीपेन्‍द्र सिंह हुड्डा विजयी हुए हैं। फरीदाबाद सीट भाजपा के कृष्‍णपाल की झोली में गई है।

हिसार से जननायक जनता पार्टी की नैना सिंह चौटाला और सिरसा से भाजपा के अशोक तंवर हार गए हैं।

मध्‍य प्रदेश में भाजपा के केंद्रीय मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया विदिशा से भाजपा के पूर्व मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और विष्‍णुदत्‍त शर्मा खजुराहो से जीत गए हैं। मांडला से फग्‍गन सिंह कुलस्‍ते विजयी रहे। कांग्रेस के दिग्विजय सिंह राजगढ सीट पर और पूर्व मुख्‍यमंत्री के पुत्र नकुल कमलानाथ छिंदवाड़ा सीट पर हार गए हैं।

महाराष्‍ट्र में रत्‍नागिरि सिंधुदुर्ग से भाजपा नारायण टाटू राणे ने जीत हासिल की।

केरल में कांग्रेस के राहुल गांधी भाजपा के के.सुरेन्‍द्रन को हराकर वायनाड सीट जीत गए हैं। तिरूअनंतपुरम से भाजपा के राजीव चंद्रशेखर को हार का सामना करना पडा़।

पंजाब में जालंधर से कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्‍नी जीते और बठिंडा से शिरोमणि अकाली दल की हरसिमरत कौर बादल जीत गई हैं। लुधियाना से कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने जीत हासिल की। फरीदकोट से भाजपा के हंसराज हसं हार गए हैं।

राजस्‍थान में बीकानेर सीट से अर्जुन राम मेघवाल को जीत हासिल हुई है। चित्तौड़गढ़ से भाजपा के चंद्रप्रकाश जोशी, कोटा से भाजपा के ओम बिरला और झालावाड़ से भाजपा के दुष्‍यंत सिंह जीत गए हैं। जोधपुर से भाजपा के गजेन्‍द्र सिंह शेखावत और अलवर से भूपेन्‍द्र यादव विजयी हुए हैं। बाड़मेर से भाजपा के कैलाश चौधरी हार गए हैं। जालौर से कांग्रेस के पूर्व मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत को हार का सामना करना पडा़। भीलवाडा से कांग्रेस के सी.पी जोशी भी हार गए हैं।

छत्‍तीसगढ में रायगढ़ से भाजपा के ब्रजमोहन अग्रवाल जीत गए हैं।

उत्‍तराखंड में नैनीताल – ऊधमसिंह नगर से भाजपा के अजय भट्ट और हरिद्वार से भाजपा के त्रिवेंद्र सिंह रावत विजयी हुए हैं। गढ़वाल सीट भाजपा के अनिल बलूनी ने जीती हैं।

असम में डिब्रूगढ सीट भाजपा के सर्बानंद सोनोवाल ने जीत ली है। जोरहाट से कांग्रेस के गौरव गोगोई ने जीत हासिल की है।

कर्नाटक में गुलबर्गा से कांग्रेस के राधाकृष्‍ण, हावेडी से भाजपा के बासवराज बोमई और धारावाड से भाजपा के प्रह्लाद जोशी, शिमोगा के भाजपा के बी.वाई राघवेन्‍द्र, मांडया से जनता दल (एस) एच.डी कुमारस्‍वामी जीत गए है। मैसूर से भाजपा के यदुवीर कृष्‍णदत्‍ता चामराजा वदियार और बीजापुर से रमेश जिगाजिनागी विजयी रहे हैं। बैंगलुरू उत्‍तर से भाजपा उम्‍मीदवार शोभा करंदलाजे जीती हैं। बैंगलुरू दक्षिण से भाजपा के तेजस्‍वी सूर्या और बेलगाम से जगदीश शेट्टर विजयी रहे।

कर्नाटक में बीदर से भाजपा के भगवंत खूबा पराजित हुए हैं। बैंगलुरू ग्रामीण से कांग्रेस के डी के सुरेश हार गए हैं।

केरल में तिरूअनंतपुरम से कांग्रेस के शशि थरूर को जीत हासिल हुई है। त्रिशूर से भाजपा उम्‍मीदवार सुरेश गोपी और अलप्‍पुजा से कांग्रेस के.सी वेणुगोपाल जीत गए हैं।

हिमाचल प्रदेश में भाजपा की कंगना रनौत और हमीरपुर से भाजपा के अनुराग सिंह ठाकुर विजयी हुए हैं।

दिल्‍ली में उत्‍तर-पूर्वी सीट भाजपा के मनोज तिवारी ने जीत ली है।

अरूणाचल प्रदेश में, अरूणाचल पश्चिम सीट पर भाजपा के किरेन रिजिजू जीत गए हैं।

तेलंगाना में सिकन्‍दराबाद से जी.किशन रेड्डी को जीत हासिल हुई हैं। हैदराबाद से एआईएमआईएम के असद्दुीन ओवैसी जीत गए हैं।

बिहार में कटिहार से कांग्रेस के तारीक अनवर जीत गए हैं। बेगुसराय से भाजपा गिरिराज सिंह विजयी हुए।

अरडिया से पूर्व मंत्री राष्‍ट्रीय जनता दल के शाहनवाज हार गए हैं।

पश्चिम बंगाल में डायमंड हार्बर तृणमूल कांग्रेस के अभिषेक बैनर्जी और आसनसोल से शत्रुध्‍न प्रसाद सिन्‍हा ने जीत हासिल की है।

वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में 543 में से 242 सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी है। भाजपा गुजरात की सूरत सीट पहले ही निर्विरोध जीत चुकी हैं। आंध्र प्रदेश तथा ओडिसा विधानसभा चुनाव और 25 अन्य विधानसभा सीटों के उप-चुनाव के लिए भी मतगणना हो रही है।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्री अमित शाह ने ईटानगर में NDRF की 12वीं बटालियन परिसर का उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया…

6 घंटे ago

सरकार की नीतियों से देश में अब तक 49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर: वर्ल्ड बैंक रिपोर्ट

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने गरीबी उन्मूलन के क्षेत्र में ऐतिहासिक…

6 घंटे ago

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह आज दोपहर दो दिवसीय भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह आज दोपहर दो दिवसीय भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे।…

8 घंटे ago

घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज

घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की…

8 घंटे ago

नेपाल के जनकपुर धाम और उत्तर प्रदेश के अयोध्या के बीच कल से रेल सेवा शुरू

नेपाल के जनकपुर धाम और उत्तर प्रदेश के अयोध्या के बीच कल से एक नई…

8 घंटे ago

NFDC और सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया ने वेव्स बाजार के माध्यम से मौलिक कंटेंट की खोज के लिए साझेदारी की

राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) और सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (एसपीएनआई) ने आज गोवा में…

8 घंटे ago