भारत

कर्नाटक के चामराजनगर से भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीनिवास प्रसाद का निधन

कर्नाटक के चामराजनगर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री वी श्रीनिवास प्रसाद का सोमवार को निधन हो गया। उनके परिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। श्रीनिवास प्रसाद का बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में इलाज जारी था। वह 76 वर्ष के थे। श्रीनिवास प्रसाद के परिवार में उनकी पत्नी और तीन बेटियां हैं। श्रीनिवास प्रसाद चामराजनगर से छह बार सांसद और मैसूरु जिले के नंजनगुड से दो बार विधायक चुने गए। वह पिछले कुछ समय से बीमार थे। श्रीनिवास प्रसाद ने इस साल 18 मार्च को चुनावी राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की थी। उन्होंने 1976 में तत्कालीन जनता पार्टी के साथ अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी। इसके बाद 1979 में वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे। भाजपा में शामिल होने से पहले वह जनता दल (सेक्युलर), जनता दल (यूनाइटेड) और समता पार्टी में भी रहे थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “वरिष्ठ नेता और चामराजनगर से सांसद वी श्रीनिवास प्रसाद के निधन से मुझे बेहद दुख हुआ है। वह सामाजिक न्याय के समर्थक थे, उन्होंने अपना जीवन गरीबों, वंचितों और हाशिये पर पड़े लोगों के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। सामुदायिक सेवा के अपने विभिन्न कार्यों के लिए वे बहुत लोकप्रिय थे। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना।”

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि मौजूदा समय चुनौतीपूर्ण है, कोविड काल की तरह मौजूदा संकट से भी उबर जाएगा भारत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए कहा है…

51 मिनट ago

कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसेना कमान में आईओएनएस समुद्री अभ्यास (IMEX) टीटीएक्स 2026 का आयोजन किया गया

भारतीय नौसेना ने दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि स्थित समुद्री युद्ध पद्धति केंद्र में आईओएनएस समुद्री…

1 घंटा ago

रक्षा मंत्री ने पश्चिम एशिया की स्थिति और भारत पर उसके असर की समीक्षा के लिए IGOM की पहली बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर नजर रखने और वहां…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ…

6 घंटे ago

ईरान ने दुबई में अमरीकी सेना के दो ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए

मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई…

6 घंटे ago

यमन के हौसीयों ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच इस्राएल को निशाना बनाते हुए दूसरे सैन्य अभियान की घोषणा की

यमन के हौसीयों ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच इस्राएल को निशाना बनाते…

7 घंटे ago