बीजेपी संसदीय बोर्ड ने नितिन नबीन को तत्काल प्रभाव से पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया
भारतीय जनता पार्टी संसदीय बोर्ड ने बिहार के मंत्री और पांच बार के विधायक नितिन नबीन को तत्काल प्रभाव से पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। एक संगठनात्मक नेता के तौर पर जाने जाने वाले नितिन नबीन अभी पटना जिले की बांकीपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं। वे नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार सरकार में सड़क निर्माण विभाग के मंत्री हैं। 45 वर्षीय नितिन नबीन पार्टी के इतिहास में सबसे कम उम्र के कार्यकारी अध्यक्ष हैं।





