insamachar

आज की ताजा खबर

Dinesh Sharma
भारत

भाजपा के राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया

डॉ. दिनेश शर्मा को अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह का उप-राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वे अवकाश-प्राप्त एडमिरल देवेंद्र कुमार जोशी का स्थान लेंगे। डॉ. शर्मा फिलहाल उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सांसद हैं। वे राज्य के उप-मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं।

डॉ. शर्मा ने कहा कि वे अपनी नई जिम्‍मेदारी को पूरी ईमानदारी के साथ निभाएंगे। जो निर्देश होगा, जो भी प्रधानमंत्री जी का, वो सबको स्‍वीकार है और हमेशा मैं कार्यकर्ता की तरह रहा हूं। तो जो भी हमारे पार्टी का नेतृत्‍व आदेश देता है, वो सिद्ध करना हमारा काम है। जो प्रधानमंत्री जी का विश्‍वास है उसको पूरा करूं, यही मेरी इच्‍छा है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *