भारत

लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी आज घोषणापत्र जारी करेगी, बीजेपी मुख्यालय पहुंचे पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह और जे. पी. नड्डा

नई दिल्ली: आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा आज पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में अपना ‘संकल्प पत्र’ जारी करेगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया।

पीएम नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीन दयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि दी।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड़्डा ने कहा, “60,000 नए गांवों को पक्की सड़कों से जोड़ने का काम किया गया है और बारहमासी सड़कें बनाई गई हैं। हमने कभी कल्पना नहीं की थी कि गांव सशक्त होंगे, या ऑप्टिकल फाइबर गांव तक पहुंचेगा। लेकिन आज मुझे खुशी है कि आपके नेतृत्व में 1.2 लाख पंचायतों को ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ा दिया गया है और उन्हें इंटरनेट सुविधाओं से भी जोड़ा गया है। भारत की 25 करोड़ आबादी अब गरीबी रेखा से ऊपर उठ चुकी है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के अनुसार, भारत में अत्यधिक गरीबी अब 1 प्रतिशत से भी कम हो गई है।”

राजनाथ सिंह ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमने देशवासियों से किया हुआ हर वादा पूरा किया है। चाहें 2014 का संकल्प पत्र हो या 2019 का घोषणापत्र हो पीएम मोदी के नेतृत्व में हमने अपने हर संकल्प को पूरा किया है। जब पीएम मोदी के नेतृत्व में हम 2014 का चुनाव लड़ने जा रहे थे तो उस समय मैं पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष था। पीएम मोदी के आग्रह को ध्यान में रखते हुए पार्टी का जो संकल्प पत्र तैयार किया गया था, उसमें इस बात का विशेष ध्यान रखा गया था कि जो भी संकल्प हम देश के सामने रखें उसे हम पूरा करें। मुझे ये कहते हुए प्रसन्नता है कि 2019 में जो भी संकल्प हमने लिए आज 2024 तक उन सबको पूरा करने में हमने कामयाबी हासिल की है।”

Editor

Recent Posts

केन्द्र सरकार ने गोवा सरकार और कोचीन पत्तन प्राधिकरण को पेंशन लेखांकन और प्रबंधन प्रणाली-संपन्न प्लेटफ़ॉर्म-सेवा प्रदान करने के समझौते पर हस्ताक्षर किए

केन्द सरकार ने आज प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित शासन सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

9 घंटे ago

भारत और मोज़ाम्बिक के बीच संयुक्त रक्षा कार्य समूह (JDWG) की पांचवीं बैठक आयोजित हुई

भारत और मोज़ाम्बिक ने 1-2 अप्रैल, 2026 को मोज़ाम्बिक के मापुटो में संयुक्त रक्षा कार्य…

9 घंटे ago

सेल ने वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड विक्रय और उत्पादन के साथ अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया

सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी इस्पात उत्पादक कंपनी, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने…

9 घंटे ago

NMDC ने अब तक का सबसे अधिक 53 मीट्रिक टन का ऐतिहासिक उत्पादन दर्ज किया

भारत की सबसे बड़ी लौह अयस्क उत्पादक और खनन कंपनी राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी)…

9 घंटे ago

रूस के संसदीय शिष्‍टमंडल ने आज संसद भवन में लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला से भेंट की

रशियन फेडेरेशन की फेडरल एसेम्बली की फेडेरेशन काउंसिल के फर्स्ट डेप्युटी स्पीकर व्लादिमिर याकुशेव के…

10 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने मालदा में SIR प्रक्रिया के दौरान न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाए जाने के मामले में पश्चिम बंगाल प्रशासन की आलोचना की

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-एस.आई.आर.…

13 घंटे ago