भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा ने सौगात-ए-मोदी अभियान की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य देशभर में 32 लाख गरीब मुस्लिम परिवारों को ईद के अवसर पर विशेष किट वितरित करना है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा कि रमजान के पवित्र महीने और आगामी अवसरों जैसे नवरेज़ और भारतीय नववर्ष के दौरान, अल्पसंख्यक मोर्चा सौगात-ए-मोदी अभियान के अंतर्गत जरूरतमंदों तक पहुंचने का प्रयास करेगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहते हैं कि हम एक सौ चालीस करोड़ भारतीयों के पालक हैं और उसको मानते भी हैं। तो हम जब उनकी तरफ से जा रहे हैं, तो हम खाली हाथ नहीं जाएंगे, इसलिए हमने सौगातें मोदी एक किट बनाया है। इसमें त्योहारों में खाने-पीने की जो सामान लगते हैं, उसको रखा हुआ है और उसको किट को लेकर हम जाएंगे और उनको जो है ईद की मुबारक बाद देंगे। हम उनको बैसाखी की मुबारक बाद देंगे। हम उनके ईस्टर में शामिल होंगे और त्योहारों में रंग भरने की कोशिश करेंगे।
जमाल सिद्दीकी ने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत 32 हजार अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकर्ता देशभर के 32 हजार मस्जिदों के साथ मिलकर जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाएंगे।
तेल विपणन कंपनियों ने राज्यों में वाणिज्यिक एलपीजी के समान वितरण सुनिश्चित करने के लिए…
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज नई दिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग…
आयुष मंत्रालय के तहत केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (सीसीआरएएस) ने साक्ष्य-आधारित आयुर्वेद की जानकारी…
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हरियाणा, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में रबी 2025-26…
सिंगरौली स्थित कोल इंडिया की प्रमुख सहायक कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने वित्त वर्ष…
वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए संपत्ति मुद्रीकरण लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में एक महत्वपूर्ण…