भारत

11वां रायसीना संवाद कल नई दिल्ली में संपन्न

11वां रायसीना संवाद कल नई दिल्ली में संपन्न हो गया। तीन दिन के इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने किया था। फिनलैंड के राष्ट्रपति आलेक्‍सांद्र स्‍तूब उद्घाटन-सत्र में मुख्य अतिथि थे। संवाद में इस वर्ष का विषय था : संस्कार- कथन, सामंजस्य, उन्नति।

चर्चा सत्रों में, दुनिया भर की हस्तियों ने छह विषयों पर अपने विचार रखे। इनमें- विवादित सीमाएँ: शक्ति, ध्रुवीकरण और परिधि, साझा संसाधनों का पुनर्निर्माण: नए समूह, नए संरक्षक, नए रास्ते तथा शुल्‍क के दौर में व्यापार: पुनर्प्राप्ति, सुगमता और पुनर्निर्माण शामिल थे।

कल इस संवाद के अंतिम दिन विदेशमंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा कि भारत का उत्‍थान दूसरों की गलतियों से नहीं, बल्कि इसकी अपनी शक्ति से निर्धारित होगा। संवाद में सेशेल्स, मॉरीशस और श्रीलंका के विदेश मंत्रियों तथा ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विदेश मंत्री ने हिंद महासागर का भविष्य विषय पर अपने विचार रखे।

उन्होंने कहा कि हिंद महासागर के देशों को भारत के विकास से लाभ होगा और भारत के साथ काम करने वाले देशों को और भी अधिक फायदा होगा। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने एक अन्य सत्र में कहा कि वैश्विक विकास वित्तपोषण नीति में सुधार की आवश्यकता है।

Editor

Recent Posts

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट मैच 165 रन से जीता

भारत ने गॉल में आज दो मैचों की क्रिकेट टेस्ट श्रृंखला के पहले मैच में…

28 मिनट ago

सुप्रीम कोर्ट ने NEET-UG पेपर लीक के बाद, परीक्षा सुधार पर राधाकृष्णन समिति की सिफारिशों को लागू करने के लिए सरकार से जवाब मांगा

सर्वोच्च न्यायालय ने भविष्य में प्रश्नपत्र लीक जैसे मामले रोकने के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी…

32 मिनट ago

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के आठ जिलों को कवर करने वाली चार मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने आज…

35 मिनट ago

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बिहार में एनएच-22 के मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-सोनबरसा खंड को चार- लेन मानक में उन्‍नयन करने की स्‍वीकृति दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने आज बिहार में…

37 मिनट ago

NHRC ने दिल्ली के मुनीरका इलाके में मणिपुर के दो लोगों पर हुए कथित हमले का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने दिल्ली के मुनीरका इलाके में मणिपुर के दो लोगों पर…

38 मिनट ago