भारत

भारतीय तटरक्षक बल के ALH Mk-III के लापता पायलट का पार्थिव शरीर एक महीने के खोज और बचाव अभियान के बाद पोरबंदर तट से बरामद किया गया

भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) के उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर एमके-III के लापता पायलट कमांडेंट राकेश कुमार राणा का पार्थिव शरीर पोरबंदर के तट से लगभग 55 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में बरामद किया गया है। कमांडेंट राकेश कुमार राणा पिछले महीने आपातकालीन लैंडिंग करने वाले हेलीकॉप्टर के पायलट-इन-कमांड थे, जो मोटर टैंकर हरि लीला में गंभीर रूप से घायल चालक दल के सदस्य को निकालने के लिए एक पायलट और दो एयर क्रू गोताखोरों के साथ चिकित्सा निकासी मिशन पर थे।

02 सितंबर, 2024 को हेलीकॉप्टर के आपातकालीन लैंडिंग करने के बाद लापता कर्मियों की तलाश और बचाव के लिए भारतीय तटरक्षक बल ने भारतीय नौसेना के साथ मिलकर व्यापक खोज अभियान चलाया। एक सदस्य को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि 03 सितंबर, 2024 को तीन अन्य के पार्थिव शरीर बरामद किए गए। 70 से अधिक हवाई उड़ानों और कई जहाजों की भागीदारी के बाद, कमांडेंट राकेश कुमार राणा के पार्थिव शरीर को 10 अक्टूबर, 2024 को बरामद किया गया।

कमांडेंट राकेश कुमार राणा का अंतिम संस्कार सैन्य परंपराओं और सम्मान के अनुसार किया जाएगा।

Editor

Recent Posts

RBI ने तीनों सरकारी तेल कंपनियों की अमेरिकी डॉलर की दैनिक जरूरत पूरी करने के लिए विशेष व्यवस्था की घोषणा की

भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई) ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों – इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान…

2 घंटे ago

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्री द्विपक्षीय अभ्यास इंद्र-2026 में भाग लेने के लिए रूस पहुंचा

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्रि 10 अक्टूबर, 2026 को रूस के व्लादिवोस्तोक पहुंचा। यह युद्धपोत…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने चेन्नई में 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चेन्नई में आईआईटी-मद्रास में आयोजित कार्यक्रम में 13 हज़ार करोड़…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना के पूनमल्ली-वडापलानी खंड का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंचे। वे आज चेन्नई में 13…

4 घंटे ago