Defence News

भारतीय नौसेना के लिए निर्मित एलएसएएम 12 (यार्ड 80)’ का जलावतरण किया गया

एमएसएमई शिपयार्ड, मेसर्स सेकॉन इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (एसईपीपीएल), विशाखापत्तनम द्वारा भारतीय नौसेना के लिए निर्मित 08 x मिसाइल कम एम्युनिशन बार्ज परियोजना के छठे बार्ज ‘मिसाइल कम एम्युनिशन बार्ज, एलएसएएम 12 (यार्ड 80)’ का जलावतरण 10 अक्टूबर 24 को मेसर्स विनायगा मरीन पेट्रो लिमिटेड, मीरा भयंदर, महाराष्ट्र (मेसर्स सेकॉन इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड का प्रक्षेपण स्थल) पर किया गया। जलावतरण समारोह की अध्यक्षता कमांडर एमवी राज कृष्ण, सीओवाई (एमबीआई) ने की।

08 x मिसाइल कम एम्युनिशन बार्ज के निर्माण के लिए अनुबंध पर रक्षा मंत्रालय और मेसर्स सेकॉन इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, विशाखापत्तनम के बीच 19 फरवरी 2021 को हस्ताक्षर किए गए थे। इन बार्ज की उपलब्धता भारतीय नौसेना के परिचालन प्रतिबद्धताओं को गति प्रदान करेगी, क्योंकि इससे जेटी के किनारे और बाहरी बंदरगाहों पर भारतीय नौसेना के प्लेटफार्मों पर वस्तुओं/गोला बारूद के परिवहन के साथ-साथ चढ़ने और उतरने में सुविधा मिलेगी।

इन बार्ज को स्वदेशी रूप से डिजाइन किया गया है और भारतीय नौवहन रजिस्टर के प्रासंगिक नौसेना नियमों और विनियमन के तहत बनाया गया है। डिजाइन चरण के दौरान बार्ज का मॉडल परीक्षण नौसेना विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला, विशाखापत्तनम में किया गया था। ये बार्ज भारत सरकार की मेक इन इंडिया पहल के गौरवशाली ध्वजवाहक हैं।

Editor

Recent Posts

RBI ने तीनों सरकारी तेल कंपनियों की अमेरिकी डॉलर की दैनिक जरूरत पूरी करने के लिए विशेष व्यवस्था की घोषणा की

भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई) ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों – इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान…

3 घंटे ago

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्री द्विपक्षीय अभ्यास इंद्र-2026 में भाग लेने के लिए रूस पहुंचा

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्रि 10 अक्टूबर, 2026 को रूस के व्लादिवोस्तोक पहुंचा। यह युद्धपोत…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने चेन्नई में 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चेन्नई में आईआईटी-मद्रास में आयोजित कार्यक्रम में 13 हज़ार करोड़…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना के पूनमल्ली-वडापलानी खंड का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंचे। वे आज चेन्नई में 13…

5 घंटे ago