भारत

बोत्सवाना ने प्रोजेक्ट चीता के अंतर्गत भारत को आज प्रतीकात्‍मक रूप से चीते सौंपे

बोत्सवाना ने प्रोजेक्ट चीता के अंतर्गत भारत को आज प्रतीकात्‍मक रूप से चीते सौंपे। इस अवसर पर गेबरॉन के पास नेचर रिजर्व में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और बोत्सवाना के राष्ट्रपति डूमा बोको उपस्थित थे। भारत भेजे जाने से पहले ये चीते कुछ समय के लिए क्‍वारंटीन में रखे जाएंगे। बोत्‍सवाना, भारत में चीतों की संख्‍या बढ़ाने में सहायता के लिए आठ चीते सौंपेगा। प्रोजेक्ट चीता एक अनूठी पहल है जिसका उद्देश्य दशकों बाद चीतों को भारत में फिर से बसाना है। राष्‍ट्रपति की यात्रा कवर कर रहे हमारे संवाददाता ने बोत्‍सवाना से चीतों को लाये जाने के महत्‍व के बारे में बताया है।

बोत्सवाना को प्रोजेक्ट चीता के अगले चरण के लिए चुना गया है, क्योंकि यह दुनिया में चीतों की सबसे मजबूत आबादी वाले देशों में से एक है। अपने पड़ोसी नामीबिया के साथ मिलकर, बोत्सवाना दक्षिणी अफ्रीका के आधे से ज़्यादा चीतों का घर है और यह प्रजाति के लंबे समय तक बचाव और उसकी आनुवांशिक सेहत में अहम भूमिका निभाता है। बोत्सवाना से चीते लाने का फैसला इसलिए किया गया है ताकि भारत में पहले से मौजूद चीतों की आबादी में जेनेटिक डायवर्सिटी बढ़ाई जा सके। यह कदम प्रोजेक्ट के वैज्ञानिक और संरक्षण संबंधी उद्देश्यों को भी मजबूत करेगा।

Editor

Recent Posts

DPIIT ने स्टार्टअप्स की सहायता करने और नवोन्मेषण इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने के लिए एक फ्यूल-टेक कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…

2 घंटे ago

भारतीय नौसेना का आईएनएस सुदर्शनी समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के तहत फ्रांस के सेटे पहुंचा

भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…

2 घंटे ago

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली और पी8आई विमान के डिपो स्तरीय निरीक्षण के लिए 858 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…

3 घंटे ago

पंचायती राज संस्थानों को सुदृढ़ बनाने के लिए गोवा और महाराष्ट्र को पंद्रहवें वित्त आयोग से 592 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान मिला

केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…

3 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समयसीमा छह अप्रैल तक बढ़ाई

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…

5 घंटे ago