भारत सरकार ने दो पारंपरिक लेप्चा वाद्ययंत्रों – तुंगबुक और पुमटोंग पुलित – को जी आई टैग प्रदान किया है। तुंगबुक और पुमटोंग वाद्य यंत्र लेप्चा लोक संगीत का एक अभिन्न अंग हैं।
कार्यक्रम में केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम शामिल हुए। जीआई पंजीकरण न केवल लेप्चा समुदाय के इन विशिष्ट लोक वाद्ययंत्रों को औपचारिक मान्यता प्रदान करता है, बल्कि उनके संरक्षण और पुनरुद्धार के प्रयासों को भी बल देता है। यह पहचान युवा पीढ़ी के बीच ज्ञान के अंतर को पाटने और इन वाद्ययंत्रों को बनाने वाले कारीगरों की आजीविका को सहारा देने में मदद करेगी। लेप्चा समुदाय ने जीआई टैग हासिल करने में शामिल सभी लोगों, विशेष रूप से राष्ट्रीय दर्जा पाने के इस प्रयास में दो साल के सहयोग के लिए नाबार्ड का आभार व्यक्त किया।
शिशुओं के लिए पोषण संबंधी सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण…
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता…
पश्चिम एशिया क्षेत्र के मौजूदा हालात को देखते हुए, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत और चीन को राहत देते हुए रूस से…
गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…
सर्वोच्च न्यायालय ने इंटरनेट से बाल यौन शोषण से संबंधित सामग्री का पता लगाने और…