खेल

बॉक्सिंग: अमित पंघाल ने पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया

विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता अमित पंघाल ने रविवार को यहां दूसरे विश्व क्वालीफिकेशन मुक्केबाजी टूर्नामेंट के 51 किग्रा भार वर्ग के क्वार्टर फाइनल में चीन के चुआंग लियू को हराकर पेरिस ओलंपिक में अपनी जगह पक्की की।

अमित पंघाल ने एक कड़े मुकाबले में लियू को 5-0 से हराकर दूसरी बार ओलंपिक के लिए टिकट कटाया। वह ओलंपिक में जगह बनाने वाले भारत के पांचवें मुक्केबाज हैं। उनसे पहले निशांत देव (71 किग्रा), निकहत जरीन (50 किग्रा), प्रीति पवार (54 किग्रा) और लवलीना बोरगोहेन (75 किग्रा) ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं।

अमित पंघाल को पेरिस ओलंपिक में जगह बनाने का केवल एक मौका मिला क्योंकि वह इससे पहले की दो क्वालीफाइंग प्रतियोगिताओं के लिए ट्रायल्स में विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता दीपक भोरिया से हार गए थे। एशियाई खेल 2018 के चैंपियन पंघाल ने हालांकि इस मौके का पूरा फायदा उठाया।

भारत के दो अन्य मुक्केबाज जैस्मीन लेम्बोरिया (57 किग्रा) और सचिन सिवाच (57 किग्रा) भी ओलंपिक कोटा हासिल करने की दौड़ में हैं।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों की जान बचाने में दिखाए गए अदम्य साहस और वीरता के लिए कैप्टन स्मित माछर की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारी खतरे का सामना करते हुए और गंभीर रूप से घायल…

18 मिनट ago

फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू से हमला करने की कोशिश के आरोप में विमान के सह-पायलट को गिरफ्तार

दुबई से इस्राएल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू…

2 घंटे ago

दीपावली से पहले सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने से इनकार किया; संतुलित दृष्टिकोण का समर्थन किया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने दीपावली से पहले पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने से इनकार कर दिया…

2 घंटे ago

भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की

भारत ने कल रात गुवाहाटी में खेले गये तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे एक…

3 घंटे ago

PRIP के पहले राउंड के तहत 41 फार्मा और मेडटेक नवाचार प्रोजेक्ट्स के लिए 1,600 करोड़ रुपए मंज़ूर किए गए

फार्मा मेडटेक सेक्टर में अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने (पीआरआईपी) के पहले चरण के…

3 घंटे ago