भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत को विकास की राजनीति को मिला स्पष्ट जनादेश करार दिया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की शानदार जीत को विकास की राजनीति को मिला स्पष्ट जनादेश करार दिया और कहा कि राज्य के विकास के लिए उनकी पार्टी और भी अधिक उत्साह के साथ काम करती रहेगी।

अरुणाचल प्रदेश में भाजपा ने सत्ता में वापसी की है। पार्टी ने 60-सदस्यीय विधानसभा में 46 सीट जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘धन्यवाद अरुणाचल प्रदेश! इस अद्भुत राज्य के लोगों ने विकास की राजनीति को स्पष्ट जनादेश दिया है। राज्य में भाजपा के प्रति फिर से अपना विश्वास जताने के लिए उनका आभार। हमारी पार्टी राज्य के विकास के लिए और भी अधिक उत्साह के साथ काम करती रहेगी।”

प्रधानमंत्री ने चुनाव में ‘असाधारण’ मेहनत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा, ‘‘यह सराहनीय है कि वे राज्य भर में कैसे लोगों के बीच गए और उनसे जुड़े।’’ प्रधानमंत्री ने सिक्किम विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) और मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग को बधाई दी।

सिक्किम विधानसभा चुनाव में एसकेएम ने 32 में से 31 सीट जीतकर लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी की है। सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) को महज एक ही सीट मिल सकी। प्रधानमंत्री ने कहा, “मैं आने वाले समय में सिक्किम की प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार के साथ काम करने की आशा करता हूं।”

नरेन्द्र मोदी ने विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने वाले लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया और कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा, “हमारी पार्टी सिक्किम के विकास और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में हमेशा आगे रहेगी।”

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों की जान बचाने में दिखाए गए अदम्य साहस और वीरता के लिए कैप्टन स्मित माछर की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारी खतरे का सामना करते हुए और गंभीर रूप से घायल…

10 मिनट ago

फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू से हमला करने की कोशिश के आरोप में विमान के सह-पायलट को गिरफ्तार

दुबई से इस्राएल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू…

2 घंटे ago

दीपावली से पहले सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने से इनकार किया; संतुलित दृष्टिकोण का समर्थन किया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने दीपावली से पहले पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने से इनकार कर दिया…

2 घंटे ago

भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की

भारत ने कल रात गुवाहाटी में खेले गये तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे एक…

3 घंटे ago

PRIP के पहले राउंड के तहत 41 फार्मा और मेडटेक नवाचार प्रोजेक्ट्स के लिए 1,600 करोड़ रुपए मंज़ूर किए गए

फार्मा मेडटेक सेक्टर में अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने (पीआरआईपी) के पहले चरण के…

3 घंटे ago