अंतर्राष्ट्रीय

चीन की बेल्ट एंड रोड पहल में शामिल नहीं होगा ब्राजील

ब्राजील ने चीन की अरबों डॉलर की बेल्ट एंड रोड पहल – बीआरआई में शामिल नहीं होने का फैसला किया है। ब्रिक्स देशों में भारत के बाद अब ब्राजील दूसरा देश है, जिसने चीन की इस बड़ी परियोजना को नकार दिया है। अंतर्राष्ट्रीय मामलों के विशेष सलाहकार सेल्सो एमोरिम ने ब्राजील के समाचार पत्र ओ ग्लोबो को बताया कि बीआरआई में शामिल होने के बजाय ब्राजील चीनी निवेशकों के साथ सहयोग के वैकल्पिक तरीके तलाशेगा।

ब्राजील के आर्थिक और विदेश मंत्रालय ने हाल में बीआरआई में शामिल होने का विरोध किया था। ब्राज़ील में आम राय है कि चीन की इस परियोजना से ब्राज़ील को कोई फायदा नहीं होगा बल्कि इससे संभावित ट्रम्प प्रशासन के साथ भी संबंध जटिल हो सकते हैं।

अमरीकी व्यापार प्रतिनिधि कैथरीन टाई ने हाल ही में ब्राजील से चीन के इस प्रस्ताव पर बारीकी से और जोखिमों को ध्‍यान में रखते हुए विचार करने को कहा था। ब्रासीलिया में मौजूद चीनी दूतावास ने कैथरीन टाई की इस टिप्पणी को गैर-जिम्मेदाराना और ‘अपमानजनक’ बताया था।

Editor

Recent Posts

FSSAI ने चाय में कीटनाशकों के अधिकतम सीमा तय करने के लिए नए नियमों का मसौदा जारी किया

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता…

8 घंटे ago

केन्‍द्र ने पंजाब सरकार से मादक पदार्थों की बिक्री और दुरुपयोग के खिलाफ अभियान चला रहे कार्यकर्ताओं की हत्याओं पर रिपोर्ट मांगी

गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…

9 घंटे ago