ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद – यूएनएससी में भारत की स्थायी सदस्यता की दावेदारी के समर्थन में आवाज उठाने वाले अमरीका और फ्रांस के नेताओं में शामिल हो गए हैं। कीर स्टार्मर ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा-यूएनजीए के 79वें सत्र को संबोधित करते हुए वैश्विक बहुपक्षीय प्रणाली को अधिक प्रतिनिधित्व पूर्ण और उत्तरदायी बनाने के लिए सुधारों का आह्वान किया। उन्होंने भारत के अलावा अफ्रीका, ब्राजील, जापान और जर्मनी के लिए सुरक्षा परिषद में स्थायी सीटों की भी वकालत की।
भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भी सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्य के रूप में भारत को शामिल करने का समर्थन किया। महासभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत अपने महत्वपूर्ण आर्थिक विकास और ग्लोबल साउथ का नेतृत्व करते हुए सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट का हकदार है। शेरिंग टोबगे ने सुरक्षा परिषद को अधिक प्रतिनिधित्व पूर्ण और कुशल बनाने पर भी बल दिया। उन्होंने विकास में भागीदारी निभाने के लिए भारत का आभार व्यक्त किया।
इस सप्ताह की शुरुआत में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट के लिए भारत की दावेदारी का समर्थन किया था। परिषद में इस समय पांच स्थायी सदस्य और 10 अस्थायी सदस्य हैं। अस्थायी सदस्य दो साल के लिए चुने जाते हैं।
ईरान के सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल अली अब्दुल्लाह ने फारस की…
भारत ने गॉल में आज दो मैचों की क्रिकेट टेस्ट श्रृंखला के पहले मैच में…
जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने एहतियात…
सर्वोच्च न्यायालय ने भविष्य में प्रश्नपत्र लीक जैसे मामले रोकने के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने आज…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने आज बिहार में…