बिज़नेस

ब्रिटेन की सेमीकंडक्टर कंपनी ए आर एम अब भारत में 2 नैनोमीटर चिप्स बनाएगी

ब्रिटेन की सेमीकंडक्टर कंपनी ए आर एम अब भारत में 2 नैनोमीटर चिप्स बनाएगी। ये चिप्स बेंगलुरु में ही डिजाइन किए जाएंगे। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एआरएम के नए ऑफिस का उद्घाटन करते हुए यह जानकारी दी। इन चिप्स का इस्तेमाल एआई सर्वर, ड्रोन और मोबाइल फोन में किया जाता है। अश्विनी वैष्णव ने बताया कि भारत के सेमीकंडक्टर मिशन का एक बड़ा लक्ष्य प्रतिभा को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल चिप्स ही नहीं, बल्कि आवश्यक उपकरणों और सामग्रियों का भी निर्माण भारत में करना है। अश्विनी वैष्णव ने बताया कि डिजाइन लिंक्ड इंसेंटिव योजना के अंतर्गत 23 चिप डिजाइन परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है और 72 कंपनियां अब उन्नत डिजाइन उपकरणों का उपयोग करती हैं।

Editor

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में आज पहले खेलो इंडिया जनजातीय खेल की शुरुआत होगी

छत्तीसगढ़ में आज पहले खेलो इंडिया जनजातीय खेल की शुरुआत होगी। इसका उद्घाटन समारोह आज…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष के दूरगामी प्रभावों से निपटने के लिए सात सशक्‍त समूहों के गठन की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष के दूरगामी प्रभावों से निपटने के लिए सात…

6 घंटे ago

सरकार ने देश में प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम उत्पादों की पाइपलाइनों को मजबूत करने के लिए नया आदेश जारी किया

सरकार ने देश में ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम…

6 घंटे ago

लोकसभा में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण संशोधन विधेयक 2026 पारित

लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…

18 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प ने फोन किया। दोनों…

18 घंटे ago