सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने घोषणा की है कि पंजाब सीमा समेत सभी तीन संयुक्त सैन्य चौकियों पर रीट्रिट समारोह आज फिर शुरू हो रहा है। बीएसएफ के अनुसार समारोह आज मीडिया कर्मियों के लिए विशेष रूप से खुला रहेगा। आम लोगों के लिए समारोह कल से खुलेगा।
अटारी, हुसैनीवाला और सादकी के रीट्रिट समारोह को इस महीने की आठ तारीख को आम लोगों के लिए निरस्त कर दिया गया था। पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकी ढांचे को ध्वस्त करने के लिए भारत द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के एक दिन बाद रीट्रिट समारोह को रद्द करने का निर्णय लिया गया था।
सीमा सुरक्षा बल ने बताया कि दोनों देशों के बीच के द्वार भारतीय हिस्से में बंद रहेंगे। सामान्य परंपरा से अलग सूर्यास्त के समय ध्वज झुकाने के बाद भारतीय गार्ड कमांडर और उनके समकक्ष पाकिस्तानी रेंजर्स के बीच हाथ मिलाने की रस्म नहीं होगी।
सीमा बाड़ के आर-पार के खेतों के किसानों को कड़ी निगरानी में अपनी जमीन जोतने की अनुमति दी जाएगी। सूत्रों ने बताया कि बीएसएफ के अधिकारियों ने विभिन्न क्षेत्रों में इन किसानों के साथ बैठकें की हैं। अपनी जमीन जोतने की इच्छा रखने वाले किसानों को सीमित अवधि के लिए कड़ी निगरानी में जमीन जोतने की अनुमति दी जाएगी।
भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्यों के समर्थन में पाकिस्तान की ओर से…
सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…
आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत की कार्रवाई को सुदृढ़ करने…
भारतीय पारंपरिक लोक और आदिवासी संगीत को वैश्विक मंच पर बढ़ावा देने और उसे व्यापक…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…