भारत

BSNL ने “ग्राहक सेवा माह – अप्रैल 2025” शुरू किया

भारत की अग्रणी सरकारी स्वामित्व वाली दूरसंचार प्रदाता कंपनी, भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) को अप्रैल 2025 को “ग्राहक सेवा माह” के रूप में घोषित करने पर गर्व है। यह एक राष्ट्रव्यापी पहल है जो ग्राहक अनुभव को बढ़ाने और “देखभाल के साथ संपर्क” समन्वित विषय के तहत अपने उपयोगकर्ताओं के साथ मजबूत संबंध बनाने के लिए समर्पित है।

सेवा उत्कृष्टता पर बीएसएनएल के नए केंद्र बिंदु और “ग्राहक पहले” के प्रति इसकी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता के हिस्से के रूप में, सभी बीएसएनएल सर्किल, व्यावसायिक क्षेत्र और इकाइयां इस महीने भर चलने वाले अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेंगी।

इस पहल का उद्देश्य सभी क्षेत्रों – ग्रामीण, शहरी, उद्यम और खुदरा – के ग्राहकों को फिर से जोड़ना है, जिसमें निम्नलिखित पर विशेष जोर दिया जाएगा:

  • मोबाइल नेटवर्क की गुणवत्ता में सुधार
  • एफटीटीएच और ब्रॉडबैंड विश्वसनीयता बढ़ाना
  • लीज्ड सर्किट/एमपीएलएस विश्वसनीयता बढ़ाना
  • बिलिंग पारदर्शिता सुनिश्चित करना
  • ग्राहक शिकायत निवारण में तेजी लाना

इस महीने के दौरान, बीएसएनएल अपनी वेबसाइट, सोशल मीडिया चैनलों, समर्पित ग्राहक फॉर्म और प्रत्यक्ष पहुंच कार्यक्रम के माध्यम से सभी संपर्क बिंदुओं पर सक्रिय रूप से फीडबैक एकत्र करेगी। इसकी खास बात यह है कि ऐसी सभी प्रतिक्रियाओं को केंद्रीय रूप से समेकित किया जाएगा और बीएसएनएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) के कार्यालय द्वारा सीधे इनकी समीक्षा की जाएगी।

“बीएसएनएल की यात्रा हर ग्राहक की आवाज़ में निहित है। एकमात्र दूरसंचार प्रदाता के रूप में, जिसने वास्तव में मेड-इन-भारत 4जी नेटवर्क लॉन्च किया है, हम स्वदेशी गौरव और ईमानदारी, गति और शक्ति के साथ सेवा करने की प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ते हैं – सुनना, सीखना और डिजिटल विकसित भारत की ओर अग्रसर होना।” – ए. रॉबर्ट जे रवि, आईटीएस, सीएमडी, बीएसएनएल।

बीएसएनएल सभी सेवाओं – मोबाइल, एफटीटीएच, ब्रॉडबैंड, लैंडलाइन और एंटरप्राइज – के ग्राहकों को आधिकारिक ग्राहक सेवा माह पोर्टल cfp.bsnl.co.in के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया, अनुभव और सुझाव साझा करने के लिए आमंत्रित करता है।

आइये, हम सब मिलकर एक अधिक मजबूत, अधिक उत्तरदायी बीएसएनएल का निर्माण करें।

Editor

Recent Posts

केंद्र सरकार ने राज्यों को कर हस्तांतरण के रूप में 1,09,019 करोड़ रुपये अग्रिम जारी किए

केंद्र सरकार ने आज राज्यों को कर हस्तांतरण की नियमित किस्त के रूप में एक…

8 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने एंटीगुआ और बारबुडा के गवर्नर जनरल से मुलाकात की

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने आज सेंट जॉन्स में भारतीय समुदाय के एक कार्यक्रम…

8 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तर प्रदेश में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में…

8 घंटे ago

UIDAI ने 300 ऑफलाइन सत्यापन चाहने वाली संस्थाओं (ओवीएसई) को ऑनबोर्ड किया

लोगों के बीच आधार ऐप के बढ़ते उपयोग को देखते हुए, यूआईडीएआई ने जनवरी में…

8 घंटे ago

उपराष्ट्रपति ने नई दिल्ली में भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 के समापन सत्र को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की…

9 घंटे ago

डॉ. जितेंद्र सिंह ने अंतरिक्ष मलबा सक्रियता से हटाने और कक्षा में ही अंतरिक्ष सेवा प्रदान करने के कॉसमोसर्व स्पेस की बेस-1 सुविधा का हैदराबाद में उद्घाटन किया

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक,…

9 घंटे ago