बिज़नेस

बीएसएनएल ने क्वांटम 5जी एफडब्ल्यूए सेवा का सॉफ्ट लॉन्च किया

भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने 18 जून, 2025 को हैदराबाद में बीएसएनएल क्वांटम 5जी एफडब्ल्यूए के सॉफ्ट लॉन्च की घोषणा की। यह स्वदेशी सेवा, बिना सिम फिक्स्ड-वायरलेस-एक्सेस समाधान 5जी रेडियो पर फाइबर जैसी गति प्रदान करती है। इस सेवा का उद्घाटन बीएसएनएल के अमीरपेट एक्सचेंज में बीएसएनएल/एमटीएनएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री ए. रॉबर्ट जे. रवि ने किया।

श्री रवि ने कहा, “क्वांटम 5जी एफडब्ल्यूएप्रदर्शित करता है कि भारतीय इंजीनियर किस तरह विश्वस्तरीय कनेक्टिविटी बना सकते हैं। यह बीएसएनएल का पहला बिना-सिम, शत-प्रतिशत घरेलू कस्टमाइज्ड 5जी एफडब्ल्यूएहै।””हैदराबाद का तकनीक-अनुकूलइकोसिस्टम इसे हमारे अगली पीढ़ी के एक्सेस पोर्टफोलियो के लिए एकदम सही लॉन्च पैड बनाता है। आज यह केवल एक सॉफ्ट लॉन्च है- इसके बाद कई और शहरों मेंइसकी सुविधाओं को अपग्रेड किया जाएगा।”

क्वांटम 5जी एफडब्ल्यूए भारत में पहली बार

सिम-लेस आर्किटेक्चर: बीएसएनएल के डायरेक्ट-टू-डिवाइस प्लेटफ़ॉर्म पर बनाया गया है,ताकि ग्राहक का सीपीई ऑटो-प्रमाणित हो जाए- किसी सिम की आवश्यकता नहीं है। बीएसएनएल बिना सिम 5 जी सेवा देने वाला पहला भारतीय ऑपरेटर है।

• पूर्णतः स्वदेशी: कोर, आरएएन और सीपीई को आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम के तहत भारतीय निर्माताओं द्वारा डिजाइन और एकीकृत किया गया है।

• गीगाबिट-क्लासस्पीड: अमीरपेट ने सब-10 एमएस लेटेन्सी के साथ 980 एमबीपीएस डीएल/140 एमबीपीएस यूएल दर्ज किया- यूएचडी स्ट्रीमिंग, क्लाउड गेमिंग और रिमोर्टवर्क के लिए बेहतर;

• रैपिड इंस्टॉल:सेल्फ-इंस्टॉल गेटवे कीमौजूदा बीएसएनएल टावर ग्रिड के अंतर्गत हैदराबाद के 85 प्रतिशत घरों तक पहुंच है; इसके लिए किसी ट्रेंचिंग या फाइबर पुल की जरूरत नहीं है।

सॉफ्ट लॉन्च के बाद का रोडमैप

• प्रायोगिक स्तर पर विस्तार: बेंगलुरु, पुडुचेरी, विशाखापत्तनम, पुणे, ग्वालियर और चंडीगढ़ में प्रायोगिक परियोजनाएं सितंबर 2025 तक शुरू हो जाएंगी।

• Tariff reveal: टैरिफ: प्रारंभिक प्लान 100 एमबीपीएस के लिए @999 और 300 एमबीपीएस के लिए @1499।

• एंटरप्राइज एज-क्लाउड: वही 5जीएसएकोर एमएसएमई और स्मार्ट-मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टरों के लिए नेटवर्क-स्लाइस्ड, एसएलए-समर्थित लिंक को सपोर्ट करेगा।

यह एक सीमित (“सॉफ्ट”) लॉन्च है जिसका उद्देश्य ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाना है; फील्ड फीडबैक के बाद इस सेवा कादेशभर में वाणिज्यिक रूप से शुभारंभ किया जाएगा।

बीएसएनएलक्वांटम 5जी एफडब्ल्यूए सेवा को लॉन्च करके 5जी के मामले में अग्रणी बन गया है और साथ ही बीएसएनएल स्वदेशी 5जी रेडियो और बिना सिम के प्रमाणीकरण की पेशकश करने वालापहला भारतीय ऑपरेटर बन गया है।

यह एक सीमित (“सॉफ्ट”) लॉन्च है जिसका उद्देश्य ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाना है; फील्ड फीडबैक के बाद इस सेवा कादेशभर में वाणिज्यिक रूप से शुभारंभ किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में बीएसएनएल के निदेशक मंडल, सीजीएम तेलंगाना, सीजीएम बीबीएनडब्ल्यू, शिक्षाविद और उद्योग भागीदार तथा दूरसंचार विभाग के गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। बीएसएनएल भारत में अपनी प्रौद्योगिकी और संचार की पहुंचमें विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों सहित देश के हर कोने तक कनेक्टिविटी सुनिश्चित हो सके।

बीएसएनएल की 5जी एफडब्ल्यूए सेवाओं और सब्सक्रिप्शनप्लान के बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया www.bsnl.co.in , www.telangana.bsnl.co.inपर जाएं या अपने निकटतम बीएसएनएल ग्राहक सेवा केंद्र से संपर्क करें।

Editor

Recent Posts

MeitY और ड्रोन फेडरेशन इंडिया (DFI) ने NIDAR 2.0 लॉन्च किया

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) ने ड्रोन फेडरेशन इंडिया (डीएफआई) के साथ मिलकर आज…

12 घंटे ago

ईरान ने अमरीकी हमलों के जवाब में जॉर्डन, बहरीन और कुवैत में अमरीका के सैन्य ठिकानों पर हमले किए

ईरान की इस्‍लामिक रेवोलुशनरी गार्ड कोर ने जार्डन, बहरीन और कुवैत में अमरीका के सैन्‍य…

16 घंटे ago

सर्वोच्च न्यायालय ने राममंदिर में दान के कथित गबन मामले की जांच कर रहे SIT से मौजूदा स्थिति की रिपोर्ट मांगी

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने अयोध्‍या राममंदिर में दान के कथित गबन मामले में उत्‍तर प्रदेश सरकार…

16 घंटे ago

MEITy ने SISA के सहयोग से बीएफएसआई सेक्टर के लिए डिजिटल जोखिम रिपोर्ट 2025-26 का दूसरा संस्करण जारी किया

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया दल (सीईआरटी-आईएन), वित्त क्षेत्र में…

16 घंटे ago

लोकायन 26 – INS सुदर्शनी, अमरीका के बोस्टन में आयोजित ग्रैंड परेड ऑफ सेल्स में भाग लिया

भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शनी, न्यूयॉर्क में आयोजित सेल4थ 250 समारोह में…

16 घंटे ago

भारत और जापान ने टोक्यो में 8वें रक्षा नीति संवाद का आयोजन किया

भारत और जापान ने 13 जुलाई 2026 को जापान के टोक्यो में 8वें रक्षा नीति…

16 घंटे ago