संकटग्रस्त ईरान से भारतीयों को स्वदेश लाने के अभियान- ऑपरेशन सिंधु के अंतर्गत आज तड़के, तुर्कमेनिस्तान के अश्गाबात से विशेष विमान नई दिल्ली पहुंचा। इसके साथ ही अब तक पांच सौ सत्रह भारतीय स्वदेश लौट चुके हैं। इस्राइल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के कारण बिगड़ती स्थिति को देखते हुए यह अभियान शुरू किया गया है। कल रात भी 290 भारतीयों को लेकर एक विमान दिल्ली पहुंचा था।
ईरान में भारतीय दूतावास बड़ी संख्या में भारतीयों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में मदद कर रहा है। ईरान में रह रहे भारतीयों को आपात हेल्पलाइन के माध्यम से तेहरान में भारतीय दूतावास और नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के 24 घंटे कार्यरत नियंत्रण कक्ष के सम्पर्क में रहने को कहा गया है।
तेहरान में भारतीय दूतावास के आपात हेल्पलाइन नम्बर हैं- 98 91 28 10 91 15, बंदर अब्बास के लिए नम्बर है- 98 91 77 69 90 36 और जहेदान के लिए नम्बर है- 98 93 96 35 66 49.
नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के नियंत्रण कक्ष के हेल्पलाइन नम्बर हैं- 11 230 121 13 और व्हाट्सऐप नम्बर है- 996 829 19 88.
इस्राएल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को…
एशियन गेम्स 2026 का आज समापन होने जा रहा है। समापन समारोह जापान के नागोया…
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कई संसदीय समितियों का पुनर्गठन किया है और इनके नए…
विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान उच्चायोग के कार्यवाहक प्रभारी को तलब किया है। भारत ने पाकिस्तान…
संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…
अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…