बिज़नेस

भारतीय मानक ब्यूरो ने पर्यावरण और पारिस्थितिकी में मानकीकरण के लिए समर्पित विभाग बनाया

भारत के राष्ट्रीय मानक निकाय, भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने पर्यावरण और पारिस्थितिकी से संबंधित मुद्दों पर मानकीकरण के लिए एक नया विभाग बनाया है, जिसे पर्यावरण और पारिस्थितिकी विभाग (ईईडी) का नाम दिया गया है।

नव स्थापित विभाग की भविष्य की गतिविधियों के लिए एक मजबूत बुनियाद तैयार करने के लिए, भारतीय मानक ब्‍यूरो ने 12 अगस्‍त, 2024 को नई दिल्‍ली में ‘पर्यावरण और पारिस्थितिकी के लिए मानकीकरण’ पर एक कार्यशाला का आयोजन किया।

बीआईएस के महानिदेशक प्रमोद कुमार तिवारी ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि नए पर्यावरण और पारिस्थितिकी विभाग के साथ, हम न केवल सर्वोत्तम मानकों की आवश्यकता को पूरा कर रहे हैं, बल्कि एक व्यापक कार्य योजना बना रहे हैं, जो सभी पर्यावरण संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करती है। उन्होंने आगे कहा कि ब्यूरो का लक्ष्य भारत और विश्‍व के लिए मानकों का सृजन करना है। उन्होंने बताया कि बीआईएस अगले दो महीनों में पर्यावरण मानकीकरण में अग्रणी बनने और वैश्विक स्थिरता में मानक स्थापित करने के विजन के साथ संगोष्‍ठियों का आयोजन करेगा।

कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की सचिव लीना नंदन ने अपने संबोधन में कहा कि जब हम मानकों के बारे में बात करते हैं, तो सबसे महत्वपूर्ण बात सभी संबंधित हितधारक समूहों के साथ विशेषज्ञों और सलाहकारों के बीच बातचीत होती है। उन्होंने एक बड़े समाज को प्रभावित करने वाली विविध सामग्रियों पर मानक लाने के लिए बीआईएस, पर्यावरण एवं वन मंत्रालय और अन्य हितधारकों के बीच सहयोग के महत्व पर बल दिया। इस तरह के सहयोग ईसीओ-मार्क, स्थायी रूप से उगाई गई लकड़ी या ब्लू फ्लैग बीचिज़ आदि से संबंधित मानकों और प्रथाओं जैसे क्षेत्रों में प्रभावी होंगे।

इस कार्यशाला में देश के विभिन्न भागों से आए 100 से अधिक विशेषज्ञों ने भाग लिया।

Editor

Recent Posts

NHAI ने प्रमुख पुलों और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग संरचनाओं के डिजाइनों की स्वतंत्र जांच प्रणाली की शुरूआत की

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की संरचनात्मक सुरक्षा, स्थायित्व और गुणवत्ता…

10 घंटे ago

उपराष्ट्रपति ने कौमारकॉन-2026 का उद्घाटन किया और अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की डिजिटल पहलों का शुभारंभ किया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज आयुर्वेद में व्यापक वैज्ञानिक अनुसंधान करने का आह्वान किया। उन्होंने…

10 घंटे ago

संचार उपग्रह जीसैट-7सी और भारी वजन वाले टॉरपीडो वरुणास्त्र के लिए रक्षा मंत्रालय ने 4 हज़ार एक सौ 6 करोड़ रुपये के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए समर्पित संचार उपग्रह जीसैट-7सी और नौसेना के लिए भारी…

11 घंटे ago

भारत ने अमरीका में एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर सामूहिक गोलीबारी की कथित खबरों पर गहरी चिंता व्यक्त की

भारत ने अमरीका के इलिनॉय राज्य के ऑरोरा क्षेत्र में एक हिंदू मंदिर को निशाना…

11 घंटे ago

हिमालय क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी; हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने आज हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त…

11 घंटे ago