बिज़नेस

C-DOT और CEERI ने “2G, 3G, 4G और 5G बैंड को कवर करने वाले एकल ब्रॉडबैंड एंटीना के लिए ट्यूनेबल इम्पेडेंस मैचिंग नेटवर्क के साथ मल्टीपोर्ट स्विच का विकास करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए

“भारत 6जी विजन”, “मेड इन इंडिया” और आत्मनिर्भर भारत के अनुरूप, भारत सरकार के प्रमुख दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास केंद्र, टेलीमेटिक्‍स विकास केंद्र (सी-डॉट), ने केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग अनुसंधान संस्थान (सीईईआरआई), पिलानी के साथ 2जी, 3जी, 4जी और 5जी बैंड को कवर करने वाले एकल ब्रॉडबैंड एंटीना के लिए ट्यूनेबल इम्पेडेंस मैचिंग नेटवर्क के साथ मल्टीपोर्ट स्विच का विकास करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए है।

यह परियोजना भारत सरकार के दूरसंचार विभाग की दूरसंचार प्रौद्योगिकी विकास कोष (टीटीडीएफ) योजना के अंतर्गत वित्त पोषित है। भारतीय स्टार्टअप, शिक्षाविदों और अनुसंधान एवं विकास संस्थानों को वित्त पोषित करने के लिए तैयार की गई यह योजना दूरसंचार उत्पादों और समाधानों के डिजाइन, विकास और व्यावसायीकरण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। यह उन्नत एंटीना प्रदर्शन के साथ कई संचार बैंडों को कवर करने के लिए एक माइक्रोइलेक्ट्रोमैकेनिकल प्रौद्योगिकी-आधारित स्विचिंग नेटवर्क विकसित करने पर ध्यान केंद्रित करेगी।

सी-डॉट के निदेशक डॉ. पंकज कुमार दलेला और सीएसआईआर-सीईईआरआई, पिलानी के प्रमुख अन्वेषक डॉ. दीपक बंसल की उपस्थिति में एक समारोह के दौरान इस समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर डॉ. बंसल ने दूरसंचार क्षेत्र में आधुनिक बुनियादी ढांचे और उन्नत अनुसंधान क्षमताओं के निर्माण में सहयोगात्मक अवसरों और उनके प्रयासों के लिए दूरसंचार विभाग और सी-डॉट की सराहना की। सी-डॉट के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी डॉ. राजकुमार उपाध्याय ने प्रधानमंत्री के भारत 6जी विजन के अनुरूप आधुनिक संचार तकनीकी समाधान विकसित करने के लिए सी-डॉट की प्रतिबद्धता को दोहराया। सी-डॉट के प्रतिनिधियों ने भविष्य की संचार प्रणालियों के लिए मल्टीपोर्ट स्विचिंग के लिए अगली पीढ़ी के माइक्रो इलेक्ट्रोमैकेनिकल सिस्टम (एमईएमएस) आधारित समाधान विकसित करने के इस सहयोगात्मक प्रयास के लिए अपनी उत्‍सुकता व्यक्त की।

इस विकसित प्रौद्योगिकी का उपयोग बिना किसी शोर के एक ही एंटीना से 2जी, 3जी, 4जी, 5जी और उससे आगे के सभी बैंडों को कवर करने के लिए किया जा सकता है।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

6 घंटे ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

6 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

6 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

6 घंटे ago