भारत

इंडिया गठबंधन के उपराष्‍ट्रपति पद के उम्‍मीदवार और सर्वोच्‍च न्‍यायालय के पूर्व न्‍यायाधीश बी सुदर्शन रेड्डी ने आज नामांकन पत्र दाखिल किया

इंडिया गठबंधन के उपराष्‍ट्रपति पद के उम्‍मीदवार सर्वोच्‍च न्‍यायालय के पूर्व न्‍यायाधीश बी सुदर्शन रेड्डी ने आज संसद भवन में अपना नामांकन दाखिल किया।

इस अवसर पर कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरद चंद्र पवार गुट के नेता शरद पवार, समाजवादी पार्टी नेता रामगोपाल यादव, डीएमके नेता तिरूचि शिवा और कई अन्‍य नेता उपस्थित थे। नामांकन दाखिल करने से पहले बी सुदर्शन रेड्डी ने संसद भवन परिसर में प्रेरणा स्‍थल पर राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी को पुष्‍पां‍जिल अर्पित की। इस स्‍थल पर देश के प्रमुख नेताओं और स्‍वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाएं हैं। उपराष्‍ट्रपति पद के लिए पर्चों की जांच कल की जाएगी। 25 अगस्‍त तक नाम वापस लिये जा सकते हैं। चुनाव 9 सितंबर को होगा।

Editor

Recent Posts

सऊदी अरब में मौजूदा स्थिति को देखते हुए रियाद में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया

सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को स्थानीय…

3 घंटे ago

शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद अमरीका को भारत का वस्तु निर्यात करीब 51 अरब डॉलर हुआ

सरकार ने आज बताया कि शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद, इस वर्ष अप्रैल से सितंबर…

3 घंटे ago

NEET-PG 2026 में पारदर्शिता मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और एनएमसी से जवाब मांगा

सर्वोच्च न्यायालय ने नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों के जवाबों को सार्वजनिक करने…

3 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने SIR के विरोध में मार्च को लेकर राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अन्य को नोटिस जारी किया

सर्वोच्च न्यायालय ने 12 अक्टूबर को न्यायालय परिसर तक मार्च निकालने के मामले में कांग्रेस…

3 घंटे ago

सरकार ने 1 नवम्‍बर से मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिए फोन करने वाले का नाम प्रदर्शित करना अनिवार्य किया

सरकार ने 1 नवम्बर से उपयोगकर्ताओं के लिए कॉल करने वाले का नाम दिखाने की…

3 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के निर्देश दिए

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त…

3 घंटे ago