insamachar

आज की ताजा खबर

Dearness Allowance
भारत

कैबिनेट ने केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते की अतिरिक्त किस्त और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत (डीआर) को 01.01.2026 से प्रभावी रूप से मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मूल्य वृद्धि की भरपाई के लिए केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (डीए) और पेंशनभोगियों को महंगाई राहत (डीआर) की अतिरिक्त किस्त जारी करने को मंजूरी दी है जो 01.01.2026 से प्रभावी होगी। यह मूल वेतन/पेंशन के 58 प्रतिशत की मौजूदा दर से दो प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है।

महंगाई भत्ता और महंगाई राहत दोनों में वृद्धि के कारण सरकारी खजाने पर कुल मिलाकर 6791.24 करोड़ रुपये प्रति वर्ष का बोझ पड़ेगा। इससे लगभग 50.46 लाख केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और 68.27 लाख पेंशनभोगियों को लाभ होगा।

यह वृद्धि स्वीकृत फार्मूले के अनुसार है, जो सातवें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों पर आधारित है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *