बिज़नेस

कैबिनेट ने पंजाब और हरियाणा में 6 लेन एक्सेस कंट्रोल्ड जीरकपुर बाईपास के निर्माण को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने पंजाब और हरियाणा राज्य में एनएच (ओ) के तहत हाइब्रिड एन्युटी मोड पर एनएच-7 (जीरकपुर-पटियाला) के साथ जंक्शन से शुरू होकर एनएच-5 (जीरकपुर-परवाणू) के साथ जंक्शन पर समाप्त होने वाले 6 लेन जीरकपुर बाईपास के निर्माण को मंजूरी दे दी है, जिसकी कुल लंबाई 19.2 किलोमीटर है। यह पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान सिद्धांत के तहत एकीकृत परिवहन इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास को सुविधाजनक बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

परियोजना की कुल पूंजी लागत 1878.31 करोड़ रुपये है।

जीरकपुर बाईपास, जीरकपुर में एनएच-7 (चंडीगढ़-बठिंडा) के जंक्शन से शुरू होता है और पंजाब में पंजाब सरकार के मास्टर प्लान का अनुसरण करता है तथा हरियाणा के पंचकूला में एनएच-5 (जीरकपुर-परवाणू) के जंक्शन पर समाप्त होता है, जिससे पंजाब में जीरकपुर और हरियाणा में पंचकूला के अत्यधिक शहरीकृत और भीड़भाड़ वाले हिस्से से बचा जा सकेगा।

इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य पटियाला, दिल्ली, मोहाली एरोसिटी से यातायात को हटाकर हिमाचल प्रदेश को सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करके ज़ीरकपुर, पंचकूला और आसपास के क्षेत्रों में भीड़भाड़ को कम करना है। वर्तमान प्रस्ताव का उद्देश्य यात्रा के समय को कम करना और एनएच-7, एनएच -5 और एनएच -152 के भीड़भाड़ वाले शहरी खंड में निर्बाध यातायात सुनिश्चित करना है।

सरकार ने चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली शहरी क्षेत्र में भीड़भाड़ कम करने के लिए सड़क नेटवर्क विकसित करने का काम शुरू किया है, जो मानचित्र में दर्शाए अनुसार रिंग रोड का रूप लेगा। जीरकपुर बाईपास इस योजना का एक महत्वपूर्ण घटक है।

Editor

Recent Posts

भारत की स्वदेशी एआई क्षमताओं को सशक्त बनाने की दिशा में इंडिया एआई मिशन समर्थित ‘चैरियट-1’ फाउंडेशन मॉडल्स का शुभारंभ

भारत के स्वदेशी कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) इकोसिस्टम को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण…

2 घंटे ago

संविधान दिवस आज, 1949 में भारत के संविधान को अपनाए जाने की याद में मनाया जाता है यह दिन

आज देशभर में संविधान दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन 1949 में संविधान सभा…

6 घंटे ago

अमरीका ने चीन, यूरोपीय संघ और भारत सहित 14 देशों से होने वाले आयात पर नए टैरिफ लगाने का प्रस्ताव रखा

अमरीका ने चीन, यूरोपीय संघ और भारत सहित 14 अर्थव्यवस्थाओं से होने वाले आयात पर…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सेवा तीर्थ में प्रगति की 55वीं बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज सेवा तीर्थ में प्रगति की 55वीं बैठक की अध्यक्षता की।…

6 घंटे ago

भारत सरकार ने अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) की ओर से जारी नोटिस और उस पर मांगी गई टिप्पणियों पर संज्ञान लिया

भारत सरकार ने अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) की ओर से जारी नोटिस और उस पर…

6 घंटे ago

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विमानन क्षेत्र में रखरखाव, मरम्मत एवं ओवरहॉल सुविधा के लिए सिंगापुर के साथ समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज भारत और सिंगापुर के बीच…

20 घंटे ago