प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने 1413 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत पर बिहटा, पटना, बिहार में एक नए सिविल एन्क्लेव के विकास के लिए भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण (एएआई) के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
यह बुनियादी ढांचा परियोजना पटना हवाई अड्डे पर क्षमता को पूर्ण रूप से विकसित करने के लिए एक रणनीतिक कदम का प्रतिनिधित्व करती है। जबकि एएआई पहले से ही पटना हवाई अड्डे पर एक नए टर्मिनल भवन के निर्माण की प्रक्रिया में है, सीमित भूमि उपलब्धता के कारण आगे विस्तार बाधित है।
बिहटा हवाई अड्डे पर प्रस्तावित नई एकीकृत टर्मिनल बिल्डिंग 66,000 वर्गमीटर में फैली हुई है और इसे 3000 पीक ऑवर यात्रियों (पीएचपी) को संभालने और सालाना 50 लाख यात्रियों को सेवा प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। जब भी आवश्यकता होगी इसे 50 लाख और बढ़ाया जाएगा और अंतिम क्षमता प्रति वर्ष एक करोड़ यात्री होगी। परियोजना के प्रमुख घटकों में ए-321/बी-737-800/ए-320 प्रकार के विमानों के लिए उपयुक्त 10 पार्किंग बे, साथ ही दो लिंक टैक्सीवे को समायोजित करने में सक्षम एप्रन का निर्माण शामिल है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर नजर रखने और वहां…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ…
मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई…
यमन के हौसीयों ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच इस्राएल को निशाना बनाते…
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की की दोहा यात्रा के दौरान यूक्रेन और कतर ने रक्षा…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक चुनौतियों के बीच सामूहिक प्रयास और राष्ट्रीय एकता का आह्वान…