भारत

कैबिनेट ने GMRC के अंतर्गत GIFT सिटी से शाहपुर तक वर्तमान उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर के विस्तार को स्वीकृति दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज जीआईएफटी सिटी से शाहपुर तक गुजरात मेट्रो रेल निगम लिमिटेड (जीएमआरसी) के कॉरिडोर के विस्तार को स्वीकृति दी है। यह कॉरिडोर 3.33 किलोमीटर लंबा होगा और इसमें तीन एलिवेटेड स्टेशन होंगे। यह परियोजना लगभग चार वर्षों में पूरी होने वाली है।

इस परियोजना की अनुमानित लागत 1,067.35 करोड़ रुपये है। इस विस्तारित कॉरिडोर से 2029 में लगभग 23,702 यात्रियों और 2041 में लगभग 58,059 यात्रियों को लाभ मिलने की उम्मीद है। अभी गुजरात मेट्रो के अंतर्गत 68.28 किलोमीटर लंबे अहमदाबाद मेट्रो के पहले चरण (एपीएमसी से मोटेरा स्टेडियम (उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर) और थलतेज गांव से वस्त्राल गांव (पूर्व-पश्चिम कॉरिडोर) और दूसरे चरण (मोटेरा स्टेडियम से महात्मा मंदिर और जीएनएलयू से गिफ्ट सिटी) में कुल 53 स्टेशन हैं। ये दोनों चरण सितंबर 2022 (चरण-1) और जनवरी 2026 (चरण-2) से सफलतापूर्वक चालू हो चुके हैं। इस लाइन पर प्रतिदिन लगभग 1,60,000 यात्री यात्रा करते हैं।

यह कॉरिडोर अहमदाबाद और जीआईएफटी क्षेत्र के बीच संपर्क को मजबूत करेगा। प्रस्तावित मार्ग पर स्थित प्रमुख बहुराष्ट्रीय कंपनियों, शैक्षणिक संस्थानों और वाणिज्यिक केंद्रों को इससे सीधे लाभ मिलेगा।

इसके अतिरिक्त, यह विस्तार अहमदाबाद और जीआईएफटी क्षेत्र के बीच यात्रा करने वाले दैनिक यात्रियों के लिए व्यापार, रोजगार और शिक्षा से संबंधित यात्रा आवश्यकताओं को पूरा करने में लाभकारी होगा जिससे नेटवर्क एकीकरण और यात्री सुविधा में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

इस परियोजना के निर्माण क्षेत्र में लगभग 1,000 रोज़गार सृजित होने की उम्मीद है। निर्माण के बाद के चरण में संचालन और रखरखाव के लिए लगभग 250 लोगों को रोज़गार मिलेगा। यह परियोजना प्रत्यक्ष रोज़गार के उतने ही अवसर पैदा करेगी जिनका उल्लेख ऊपर किया गया है। इसके अतिरिक्त, इससे जुड़ी अन्य गतिविधियों से अप्रत्यक्ष रूप से और भी अधिक लोगों को रोज़गार मिलेगा।

इस परियोजना का कार्यान्वयन गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (जीएमसी) की ओर से किया जाएगा जो भारत सरकार और गुजरात सरकार के बीच 50:50 का संयुक्त उद्यम है।

Editor

Recent Posts

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम में होगी

वस्‍तु और सेवा कर (जीएसटी) परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम…

6 घंटे ago

रिजर्व बैंक ने लगभग चार वर्ष में रेपो दर में 25 आधार अंक की वृद्धि कर इसे 5.5% किया

आरबीआई ने वैश्विक और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच बढ़ती मंहगाई को नियंत्रित करने के लिए…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी कल नई दिल्ली के यशोभूमि में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) के 10वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 8 अक्टूबर 2026 को सुबह लगभग 10 बजे नई दिल्ली के यशोभूमि…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश…

6 घंटे ago

ICAR ने मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय सम्मेलन के कार्य बिंदुओं पर नौ समितियों की प्रगति की समीक्षा की

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने दिसंबर 2025 में आयोजित मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय…

6 घंटे ago