भारत

कैबिनेट ने गुजरात में राष्ट्रीय राजमार्ग-56 के धमासिया-बिटाडा/मोवी और नासरपुर-मालोथा खंडों को चार लेन में परिवर्तित करने की मंजूरी दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने कल गुजरात में धामसिया-बिटाडा/मोवी (47.46 किमी) और नासरपुर-मालोथा (60.21 किमी) के चार-लेन खंडों के निर्माण के लिए एचएएम मोड पर एक परियोजना को मंजूरी दी है। इसकी कुल परियोजना लंबाई 107.67 किमी और कुल पूंजी लागत 4583.64 करोड़ रुपये है।

यह परियोजना राष्‍ट्रीय राजमार्ग (एनएच)-56 का एक हिस्सा है जो राजस्थान राज्य के निम्बाहेड़ा से शुरू होती है और गुजरात के दाहोद जिले, मध्य प्रदेश राज्य के अलीराजपुर जिले से होते हुए छोटा उदेपुर जिले के पास गुजरात में फिर से प्रवेश करती है और वापी के पास एनएच-48 के साथ अपने जंक्शन पर समाप्त होती है।

स्वीकृत परियोजनाएं नर्मदा जिले से होकर गुजरती हैं और दाहोद, छोटा उदेपुर, तापी और भरूच के आदिवासी क्षेत्रों से संपर्क स्थापित करने में सहायक होंगी, जिससे क्षेत्र के आर्थिक विकास में मदद मिलेगी। यह परियोजना एनएच-56 से लगभग 11 किलोमीटर की दूरी पर स्थित केवडिया गांव में स्थित प्रमुख राष्ट्रीय पर्यटन स्थल स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से भी संपर्क स्थापित करने में सहायक होगी।

यह परियोजना 100 किमी/घंटा की गति के लिए डिज़ाइन की गई है,जिससे 70 किमी/घंटा की औसत गति प्राप्त हो सकेगी और यात्रा का समय 40 प्रतिशत तक कम हो जाएगा जो 2.5 घंटे से घटकर 1.5 घंटे हो जाएगा।

स्वीकृत परियोजना की लंबाई 107.67 किलोमीटर है और इससे लगभग 19.38 लाख मानव-दिवस का प्रत्यक्ष रोजगार और 22.82 लाख मानव-दिवस का अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होगा। प्रस्तावित कॉरिडोर के आसपास के क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि के कारण परियोजना से अतिरिक्त रोजगार के अवसर भी उत्पन्न होंगे।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के माध्यम से एनएच-56 के भीड़भाड़ वाले जांबुगम (बोडेली)-मालोथा खंड (175 किमी) को चार लेन में बदलने का कार्य चार पैकेजों के तहत शुरू किया है। जांबुगम (बोडेली) से धमासिया और मोवी से नासरपुर तक के खंडों के लिए ठेके पहले ही आवंटित किए जा चुके हैं और निर्माण कार्य नवंबर 2025 में शुरू हो चुका है। इस कार्य को दो वर्ष की अवधि में पूरा किया जाना है। इन परियोजनाओं के पूरा होने पर बोडेली से मालोथा तक निरंतर चार लेन की संपर्क सुविधा स्थापित हो जाएगी, जिससे एनएच-56 पर भीड़ कम होगी और एनएच-53, एनएच-48 और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (एनई-4) से बेहतर संपर्क सुविधा प्राप्‍त होगी।

Editor

Recent Posts

कोटा-बून्दी एयरपोर्ट का हुआ शिलान्यास, प्रधानमंत्री मोदी ने हाड़ौती क्षेत्र को दी बधाई

बहुप्रतीक्षित नए कोटा एयरपोर्ट का भूमि पूजन शनिवार को शंभुपुरा में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला,…

2 घंटे ago

INS तरंगिणी श्रीलंका नौसेना के सी राइडर्स के साथ समुद्री प्रशिक्षण के लिए कोलंबो पहुंची

भारतीय नौसेना का पाल प्रशिक्षण जहाज आईएनएस तरंगिणी 06 मार्च 2026 को श्रीलंका नौसेना के…

2 घंटे ago

मौसम विभाग ने आज हिमाचल प्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ, तटीय आंध्र प्रदेश और गुजरात में लू चलने का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने आज हिमाचल प्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ, तटीय आंध्र प्रदेश और गुजरात में लू…

3 घंटे ago

संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण 9 मार्च से शुरू होगा

संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण, 9 मार्च से शुरू होगा। सत्र के पहले…

3 घंटे ago

नेपाल में बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी आम चुनाव में प्रचंड जीत की ओर; 165 में से 36 सीटें जीती 83 पर आगे

नेपाल में बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी आम चुनाव में प्रचंड जीत की ओर…

3 घंटे ago

अमरीका ने इज़राइल को 151 मिलियन डॉलर की हथियार बिक्री को मंजूरी दी

पश्चिम एशिया में सैन्‍य संघर्ष के आठवें दिन भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। अमरीका-इस्राएल…

3 घंटे ago