बिज़नेस

कैबिनेट ने 2020-21 से 2025-26 तक के लिए प्रमुख बंदरगाहों और डॉक लेबर बोर्ड के कर्मचारियों/श्रमिकों के लिए संशोधित उत्पादकता से जुड़ी पुरस्कार (पीएलआर) योजना को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2020-21 से 2025-26 तक के लिए प्रमुख बंदरगाहों और डॉक लेबर बोर्ड के कर्मचारियों/श्रमिकों के लिए मौजूदा उत्पादकता से जुड़ी पुरस्कार (पीएलआर) योजना में संशोधन को मंजूरी दी है।

2020-21 से 2025-26 तक लागू संशोधित पीएलआर योजना से प्रमुख बंदरगाह प्राधिकरणों और डॉक लेबर बोर्ड के लगभग 20,704 कर्मचारियों को लाभ होगा। पूरी अवधि के लिए कुल वित्तीय निहितार्थ लगभग 200 करोड़ रुपये होगा।

तदनुसार, पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने वर्ष 2020-21 से 2025-26 के लिए सभी प्रमुख बंदरगाह प्राधिकरणों और डॉक लेबर बोर्ड के कर्मचारियों/श्रमिकों के लिए उत्पादकता से जुड़ी पुरस्कार (पीएलआर) योजना को संशोधित किया है, जिससे पीएलआर की गणना के लिए अखिल भारतीय प्रदर्शन के भार के बजाय बंदरगाह-विशिष्ट प्रदर्शन का भार बढ़ गया है। बोनस की गणना के लिए उत्पादकता से जुड़े पुरस्कार (पीएलआर) की गणना 7000 रुपये प्रति माह की वेतन सीमा की दर पर की गई है।

बंदरगाह-विशिष्ट प्रदर्शन के भार को 50% से बढ़ाकर 55% और फिर 60% करके पीएलआर का भुगतान सालाना तौर पर किया जाएगा। अखिल भारतीय बंदरगाह प्रदर्शन का भार भी 2025-26 तक की अवधि में घटकर 40% हो जाएगा। यह अखिल भारतीय बंदरगाह प्रदर्शन और विशिष्ट बंदरगाह प्रदर्शन के लिए 50% के मौजूदा समान भार को प्रतिस्थापित कर रहा है। उम्मीद है कि प्रस्तावित संशोधन से प्रमुख बंदरगाहों के बीच प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ दक्षता में भी वृद्धि होगी।

यह पीएलआर योजना बेहतर उत्पादकता को प्रोत्साहित करने के अलावा पत्तन क्षेत्र में बेहतर औद्योगिक संबंध और अनुकूल कार्य वातावरण को बढ़ावा देगी।

उत्पादकता से जुड़ा पुरस्कार (पीएलआर) प्रमुख बंदरगाह ट्रस्टों और डॉक लेबर बोर्ड के कर्मचारियों/श्रमिकों के लिए एक मौजूदा योजना है, जिसमें प्रमुख बंदरगाह प्राधिकरणों के प्रबंधन और श्रम संघों के बीच हुए समझौते के आधार पर कर्मचारियों/श्रमिकों को वार्षिक आधार पर वित्तीय पुरस्कार दिए जाते हैं।

Editor

Recent Posts

सरकार ने विदेश व्यापार नीति 2023 के तहत इन्वेंट्री-आधारित सीमा पार ई-कॉमर्स निर्यात ढांचा अधिसूचित किया

भारत सरकार ने अधिसूचना संख्या 27/2026-27 दिनांक 5 अगस्त, 2026 और संबंधित सार्वजनिक सूचना संख्या…

13 घंटे ago

सर्वोच्च न्यायालय ने कहा- युवा प्रदर्शनकारियों के साथ अधिकारियों को संयम बरतना चाहिए

सर्वोच्च न्यायालय ने कहा है कि युवा छात्र प्रदर्शनकारियों को लेकर प्रतिक्रिया देते समय अधिकारियों…

14 घंटे ago

झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का विरोध प्रदर्शन तेज

झारखंड में रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित…

14 घंटे ago

सरकार ने चांदीपुरा वायरस रोग (CHPV) के प्रकोप से निपटने के लिए राष्ट्रीय संयुक्त प्रकोप प्रतिक्रिया दल (NJORT) को गुजरात और राजस्थान में तैनात किया

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने चांदीपुरा वायरस रोग (सीएचपीवी) के प्रकोप से निपटने…

16 घंटे ago

DRI ने 364 मिलियन टन प्रतिबंधित पाकिस्तानी सूखा खजूर जब्त किया, बाजार मूल्य 3 करोड़ रुपये

पाकिस्तान से आयात पर भारत के लगाए गए प्रतिबंध को दरकिनार करने के प्रयासों पर…

16 घंटे ago

RBI ने रेपो दर में कोई बदलाव न करते हुए 5.25 प्रतिशत पर बरकरार रखा

भारतीय रिजर्व बैंक-आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष में देश की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान…

18 घंटे ago