आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में आज भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम आज शाम दुबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इस बीच, दोपहर को होने वाले मैच में वेस्टइंडीज का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा।
कल शारजाह में खेले गए टूर्नामेंट के दूसरे मैच में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 31 रनों से हरा दिया। पाकिस्तान के लिए सादिया इकबाल ने तीन विकेट लिए, जबकि फातिमा सना, ओमैमा सोहेल और नशरा संधू ने दो-दो विकेट लिए।
इससे पहले, पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवरों में अपने सभी विकेट खोकर 116 रन बनाए। 117 रनों के लक्ष्य के जवाब में श्रीलंका की टीम निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 85 रन ही बना सकी। पाकिस्तान के लिए कप्तान फातिमा सना 30 रन के साथ शीर्ष स्कोरर रहीं। श्रीलंका के लिए कप्तान चमारी अथापथु, उदेशिका प्रबोधनी और सुगंधिका कुमारी ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि कविशा दिलहारी ने एक विकेट लिया। पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
भारतीय नौसेना ने आज मुंबई स्थित नौसैनिक शिपयार्ड में कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा निर्मित तीसरी…
भारत के मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा है कि सर्वोच्च न्यायालय के दरवाज़े सभी…
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने दुनिया की सर्वश्रेष्ठ प्रौद्योगिकियों के साथ जुड़ने…
देश के आईटीआई इकोसिस्टम को एक बड़ा बढ़ावा देते हुए, प्रधान मंत्री कौशल और रोजगार…
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय (एनडीसी) के 66वें पाठ्यक्रम…
भारतीय सेना ने 12 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली में 'भारत चावल' का शुभारंभ किया।…