प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने निर्माण एवं अवसंरचना उपकरण (सीआईई) विनिर्माण इकोसिस्टम को बढ़ावा देने की योजना को 11,000 करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय के साथ मंजूरी दी है। भारी उद्योग मंत्रालय (एमएचआई) द्वारा लागू की जाने वाली इस योजना का उद्देश्य निर्माण एवं अवसंरचना उपकरणों तथा उनके कंपोनेंट के घरेलू विनिर्माण को प्रोत्साहन देना और देश में समर्पित सीआईई परीक्षण सुविधा केंद्र स्थापित करना है। इससे आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा और वैश्विक सीआईई बाजार में भारत की प्रमुख भागीदारी सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
वर्तमान में भारत का सीआईई उद्योग चीन और अमेरिका के बाद विश्व का तीसरा सबसे बड़ा उद्योग है। वित्त वर्ष 2024-25 में इसका बाजार आकार लगभग 97,500 करोड़ रुपये था। बुनियादी ढांचे (सड़क और बंदरगाह) तथा आवास क्षेत्र में तेज विकास के चलते इस उद्योग के दोगुने से अधिक बढ़ने का अनुमान है। वित्त वर्ष 2029-30 तक इसका बाजार आकार लगभग 2,28,100 करोड़ रुपये तक पहुंचने की संभावना है।
निर्माण एवं अवसंरचना सेक्टर में तेजी से हो रही वृद्धि को ध्यान में रखते हुए इस योजना का उद्देश्य शिप-टू-शोर क्रेन, टनल बोरिंग मशीन, हाइड्रोलिक एक्सकेवेटर, ऑफ-हाईवे ट्रक आदि जैसे उन्नत प्रौद्योगिकी वाले उपकरणों के विनिर्माण को प्रोत्साहित करना है। इस योजना में देश में अत्याधुनिक समर्पित सीआईई परीक्षण सुविधा केंद्र स्थापित करने का भी प्रावधान है।
वित्त वर्ष 2026-27 से शुरू होकर आठ वर्षों की अवधि वाली इस योजना में निम्नलिखित प्रावधान शामिल हैं: विनिर्माण इकाइयों की स्थापना के लिए दो वर्ष की उत्पादन पूर्व अवधि (वित्त वर्ष 2026-27 से 2027-28), इसके बाद पांच वर्ष की प्रोत्साहन संवितरण अवधि (वित्त वर्ष 2028-29 से 2032-33) और वित्त वर्ष 2032-33 में हुई वृद्धिशील बिक्री के आधार पर प्रोत्साहन राशि के निपटान के लिए अंतिम वर्ष (वित्त वर्ष 2033-34) में किया जाएगा।
इस योजना के दो घटक हैं:
भारत सरकार की यह पहल देश में निर्माण एवं अवसंरचना उपकरणों के घरेलू विनिर्माण इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने और वैश्विक बाजारों में प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सीआईई के विनिर्माण में स्वदेशी क्षमताओं को बढ़ावा देकर यह योजना आपूर्ति श्रृंखला की सुरक्षा सुनिश्चित करने, रोजगार के अवसर बढ़ाने और आत्मनिर्भर भारत को प्रोत्साहित करने में मदद करेगी। यह पहल विकसित भारत @2047 के विजन के अनुरूप प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आत्मनिर्भर, वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी और टिकाऊ औद्योगिक आधार तैयार करने की सरकार की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमण्डल ने 16वें वित्त आयोग चक्र के दौरान…
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की आर्थिक कार्य समिति (सीसीईए) ने भारतीय विमानपत्तन…
भारत और नेपाल के बीच 20वां संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘सूर्यकिरण’ नेपाल के सलझंडी स्थित नेपाल…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज ओडिशा के भुवनेश्वर में होम्योपैथी पर आयोजित राष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मेलन में…
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने डाक विभाग के उस प्रस्ताव…